• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

दहेज का दंश.. महिला को दिया गया 5 बार तलाक 2 बार हलाला, शिकायत के बाद जागा प्रशासन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 2, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
तलाक

रायबरेली। मिल एरिया के एक गांव की महिला को उसके पति और देवर ने पांच बार तलाक दिया। दो बार उसका हलाला भी कराया गया। तीसरी बार हलाला कराने का दबाव बनाया गया तो महिला मायके चली आई और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पीड़िता ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का विवाह सात अप्रैल 2015 को डीह के पूरे खटाना मजरे टेकारी दांदू गांव के मोहम्मद आरिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालवालों के उकसाने पर उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत करनी चाहिए तो घरवालों ने दबाव बनाया और हलाला कराने के लिए 21 अक्टूबर 2016 को उसका विवाह देवर जाहिद से करा दिया। हलाला होने के बाद जाहिद ने तलाक दिया तो 23 मार्च 2017 को दोबारा उसकी शादी आरिफ से हुई।

कुछ दिन माहौल शांत रहा, लेकिन दहेज लोभियों ने उसे फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके पति ने दोबारा उसे तलाक दे दिया और ससुरालवालों ने उसे घर से भगा दिया। पीड़िता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच किसी तरह समझौता हुआ। महिला का दोबारा जाहिद से विवाह हुआ और हलाला कराया गया। जाहिद ने तलाक दिया तो 21 फरवरी 2021 को आरिफ से उसका तीसरी बार निकाह हुआ। एक ही परिवार में ये सब होता रहा, लेकिन बाहर किसी को भनक नहीं लग सकी।

आरिफ ने एक मार्च 2022 को जब तीसरी बार तलाक दिया और महिला पर दबाव बनाया कि वह उनके बहनोई के साथ हलाला कराए, तब उसका सब्र का बांध टूट गया। वह अपने मायके चली आई। कई दिन भाग दौड़ के बाद तीन अप्रैल 2022 को मिल एरिया थाने में उसकी शिकायत पर पति आरिफ, सास नसरीन, देवर बबलू, देवरानी बुद्धन, देवर जाहिद, जीजा बुधई और परिवार के रसीद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।लंबा वक्त गुजर जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक सप्ताह पहले पीड़िता कप्तान आफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

विधिक अभिमत आने का इंतजारः सीओ वंदना सिंह ने बताया कि ये मामला जब मेरे सामने आया, उसी वक्त मेरे आदेश पर केस दर्ज किया गया। महिला के साथ हलाला किया गया, इसको लेकर गिरफ्तारी का प्राविधान है या नहीं, इसके लिए विधिक अभिमत मांगा गया है। उसके मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवेचना प्रचलति है, जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Tags: Divorce for dowryDivorced five timesHalala of Woman Twicelucknow-city-crimenewsRaebareli Crime NewsRaebareli PolicestateTriple Talaq
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Hardik Pandya

आखिरी ओवर में 15 रन भी चाहिए होते तो हासिल कर लेता- Hardik Pandya

4 years ago
Boy trapped in Sone bridge

पुल के पिलर में फंसा 12 साल का मासूम 22 घंटे से लड़ रहा ज़िन्दगी की जंग, पाइप से पहुंचाया जा रहा बच्चे को ऑक्सीजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Fortis Hospital Mulund Inaugurates Adult Vaccination Clinic to Strengthen Preventive Healthcare

Fortis Hospital Mulund Inaugurates Adult Vaccination Clinic to Strengthen Preventive Healthcare

May 25, 2026
Kauvery Hospital Conducts Basic Life Support and Defibrillator Training Program for Southern Railway Staff at Tirunelveli Railway Station

Kauvery Hospital Conducts Basic Life Support and Defibrillator Training Program for Southern Railway Staff at Tirunelveli Railway Station

May 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)