• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

प्रेमिका के घर पहुंचकर शादीशुदा युवक ने खुद को मार ली गोली, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 2, 2022
in दिल्ली
0
प्रेमिका

नई दिल्ली। नजफगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने पहले उसके घर के बाहर गोली चला दी और बाद में खुद की हाथ पर गोली मारकर घायल कर लिया। घटना के समय मौजूद युवक का दोस्त उसे अस्पताल ले गया। अस्पताल से ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली। उपचार के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पेशे से चालक हेमंत रोशन गार्डन इलाके में रहता है। पुलिस को आरोपित के दोस्त धर्मवीर ने बताया कि हेमंत शादीशुदा है और उसकी ढ़ाई वर्ष की बेटी है। उसका अभी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि हेमंत एक लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लड़की की शर्त है कि वह पहले अपनी पत्नी को तलाक दे फिर वह शादी करेगी, लेकिन हेमंत अपनी पत्नी को नहीं छोड़ना चाहता है।

इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन है। रविवार की रात हेमंत धर्मवीर के पास आया और दोनों ने शराब पी। इसके बाद दोनों कार से घूमने के लिए निकल गए। इस बीच हेमंत अपनी प्रेमिका को फोन करता रहा, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वह गुस्से में प्रेमिका के घर पहुंचा और पिस्टल निकालकर दो गोली चला दी। इसके बाद अपने हाथ में भी गोली मार ली। अब पुलिस यह पता कर रही है कि उसने अवैध पिस्टल कहां से ली।

डाबड़ी में युवक की हत्या मामले में पांच को पकड़ा

उधर, 23 अप्रैल को डाबड़ी में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ पुलिस दस्ते ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है। 26 अप्रैल को इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपितों को राजापुरी इलाके से दबोचा है। आरोपितों की पहचान उत्तम नगर निवासी पवन व अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपित पवन के खिलाफ डाबड़ी थाने में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Tags: Delhi crimedelhi firingDelhi PoliceMarried man shot himselfnew-delhi-city-crimenewsshot infront of girl friend housestate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Vicky Kaushal

‘मुझे उम्मीद थी कि मैं एक ऐसी फिल्म कर पाऊंगा जिसे परिवार वाले बाहर आकर देखना पसंद करेंगे!’ : Vicky Kaushal

3 years ago
IDFC First Bank

IDFC First Bank ने 583 करोड़ रुपए के सरकारी भुगतान के साथ कायम रखा भरोसा

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 31, 2026
Goa Statehood Day

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa Culture, Music, and Heritage

May 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)