ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

केजरीवाल VS तेजिंदर बग्गा: तीन राज्यों की पुलिस आमने-सामने, दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक महाभारत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 6, 2022
in दिल्ली
0
तेजिंदर

नई दिल्ली। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब, हरियाणा व दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ चुकी है। शुक्रवार सुबह पंजाब से आए 50 पुलिसकर्मियों ने बग्गा को उनके जनकपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया और पंजाब के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सक्रिय हुए और तुरंत बग्गा के पिता प्रीतपाल के साथ जनकपुरी थाने पहुंचे। थाने में दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्सवाल के समक्ष बग्गा के अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया, साथ ही हरियाणा पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने राेक लिया है। इधर, मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो चुकी है। एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद तीन राज्यों की पुलिस के आमने सामने होनी की प्राय: यह पहली घटना है।

बग्गा के पिता ने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को पगड़ी तक पहनने की अनुमति नहीं दी, साथ ही वीडियो बनाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश तो उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। इधर, बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासी तामपान काफी चढ़ गया है। ट्विटर से लेकर जनकपुरी थाने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटने जैसा है। कोई भी व्यक्ति विरोध दर्ज करा सकता है। ऐसे में अगर इस तरह की कार्यवाही होती है तो यह लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह हिटलरशाही रवैया है।

दिल्ली पुलिस को पंजाब पुलिस ने बताया था कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित या प्रसारित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की।

Tags: came face-to-facefather gave a complaintnew-delhi-city-crimenewsPolice of three statesstatethe arrest of Tejinder Pal Singh Bagga
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In