• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 8, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सुपरटेक के टावर ध्वस्तीकरण से पहले बचे काम का आकलन करने पहुंची CBRI की टीम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सुपरटेक

नोएडा : सुपरटेक के अवैध बने दोनों टावर को ध्वस्तीकरण की तिथि 22 मई तय है। अटकलें लग रही हैं कि ध्वस्तीकरण तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है। एडफिस इंजीनियरिग ने बिल्डर से दो माह का अतिरिक्त समय मांगा है। अब केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआइ) टीम दो दिनों से टावर का निरीक्षण कर रही है। ये देख रही है कि ध्वस्तीकरण से पहले अभी कितना काम हुआ और कितना बचा है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर प्राधिकरण को देंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पर काम होने की संभावना है।

दोनों टावरों को ध्वस्त करने के लिए सुपरटेक और एडफिस कंपनी के बीच करार है। प्राधिकरण की निगरानी में कार्य हो रहा है। चूंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टावर ध्वस्त हो रहे हैं, ऐसे में तिथि बढ़ाने को कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना होगा। प्राधिकरण पहले ही कह चुका है कि वह खुद तिथि नहीं बढ़ा सकता। यदि ऐसा होता है तो यह अनुबंध का उल्लंघन होगा।

निरीक्षण में आए अधिकारियों का कहना है कि दो दिन से टावर में बचे हुए कामों को देख रहे है। सुरक्षा के लिहाज से इन टावरों को गिराने में कंपनी को और अधिक वक्त लग सकता है। करीब 60 दिन का अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में रिपोर्ट तैयार कर नोएडा प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। 10 अप्रैल को दोनों टावर में टेस्ट ट्रायल हुआ था।

ट्रायल के बाद कंपनी ने बताया था कि इमारत काफी मजबूत है। इसे गिराने में काफी ज्यादा विस्फोटक लगेगा। वाइब्रेशन और विस्फोटक के लिए कंपनी ने आइआइटी चेन्नई को चुना था। इसकी रिपोर्ट आ गई है। ऐसे में अब नया ब्लास्ट डिजाइन तैयार हो रहा है। इसके अनुसार प्लानिग में थोड़ा बदलाव होगा। ऐसे में अतिरिक्त समय लग सकता है। टावरों को ग्रीन शीट से ढंक दिया गया है, ताकि धूल से बचाव हो सके। 12 फ्लोर तक ड्रिलिग का काम भी हो चुका है।

Tags: greater Noida Latest NewsGreater Noida newsNoida latest NewsNoida Newsग्रेटर नोएडा ताजा ख़बरेंग्रेटर नोएडा न्यूज़ग्रेटर नोएडा लेटेस्ट न्यूज़ग्रेटर नोएडा हिंदी न्यूज़नोएडा हिंदी न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Red Cross Society Sirsa

जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा ने पंचकूला में आयोजित प्रदर्शनी में लगाई स्टॉल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया अवलोकन|

3 years ago
Policy

APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

4 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bhagyashree

Bollywood Star Bhagyashree Supports World Animal Protection Call to End Elephant Rides at Amer Fort in Jaipur

July 8, 2026
Astrology

Astrology Becomes a New Companion for Sports Fans During Global Tournaments

July 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)