रूस ने यूक्रेन में स्कूल पर की बमबारी, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका, मलबे से घायल अवस्था में निकाले गए सात लोग
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home International

रूस ने यूक्रेन में स्कूल पर की बमबारी, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका, मलबे से घायल अवस्था में निकाले गए सात लोग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 8, 2022
in International
1
बमबारी

बमबारी

कीव: यूक्रेन के एक गांव बिलोहोरीवका (Bilohorivka) के स्‍कूल पर रूस द्वारा की गई बमबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबक‍ि मलबे में दबे अन्‍य 60 लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। रविवार को देश के लुहांस्‍क क्षेत्र के गवर्नर शेरी गैदाई (Serhiy Gaidai) ने यह जानकारी दी। गैदाई ने कहा कि रूस ने शनिवार को उस स्‍कूल पर बम गिराया जिसमें करीब 90 लोगों ने शरण ले रखी थी। उनमें से 30 लोगों को बचा लिया गया। सोशल मीडिया पर लिखे पोस्‍ट में गैदाई ने कहा कि उनमें से 7 लोग घायल हैं। उन्‍होंने कहा कि इमारत के मलबे में दबे 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

खार्कीव पर कब्जे के लिए रूसी सेना के बड़े हमले

यूक्रेन के शहर मारीपोल पर कब्जे के बाद रूसी सेना डोनेस्क, लुहांस्क और खार्कीव पर लगातार बड़े हमले कर रही है। यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर कब्जे की लड़ाई में यूक्रेनी सेना के जवाबी हमलों को कमजोर करने के लिए रूसी सेना ने शनिवार को इलाके के तीन पुलों को उड़ा दिया। खार्कीव क्षेत्र में बोहोडुखीव रेलवे स्टेशन के नजदीक बनाए गए शस्त्रागार को भी रूसी सेना ने मिसाइल हमले में नष्ट कर दिया।

रूस के विजय दिवस परेड पर पूरी दुनिया की नजर

यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच मास्को में रविवार को विजय दिवस परेड की ड्रेस रिहर्सल हुई। रूस ने कहा है कि 9 मई को होने वाला कार्यक्रम दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में युद्ध से तबाह बंदरगाह शहर मारीपोल में आयोजित नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ दिनों में कई रिपोर्टों ने इस बात की जानकारी दी थी कि रूसी सेना मारीपोल शहर में एक भव्य परेड की योजना बना रही है। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को पुष्टि की कि 9 मई की परेड इस साल मारीपोल में आयोजित नहीं की जा सकती।

रूस के रुख में आया बदलाव

महीनों के बाद यूक्रेन को लेकर रूस के रुख में बदलाव आया है। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस ने अन्य 14 सदस्य देशों के साथ यूक्रेन में शांति और सुरक्षा की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। वहां पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अगुआई में शांति स्थापित करने के प्रयासों की आवश्यकता जताई। 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के रुख में यह बड़ा बदलाव है और उसने पहली बार यूक्रेन पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस से भिन्न मत जाहिर नहीं किया है। भारत ने भी प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन करते हुए यूक्रेन में शांति स्थापित किए जाने की आवश्यकता जताई है।

Tags: Kharkiv AttackRussiaRussia Ukraine ConflictRussia Ukraine crisisRussia Ukraine warRussian armyworldयूक्रेन संकट
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Leader

Shashi Shankar Tiwari भाजपा नेता एवं समाज सेवक ने पंजाब राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के सामने G.M.C.H.सराय की रखी बातें|

3 years ago
Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र की आर्यभट्ट कॉलेज गेट के बाहर साथी छात्रों ने चाकू मारकर करी हत्या|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)