• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 28, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

महंगाई के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा, जानें- क्या कहा?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर रोज महंगाई बढ़ रही है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में आम आदमी की कमर बुरी तरह टूट चुकी है। पहले पट्रोल-डीजल, सीएनजी के दाम बढ़े, अब दवाएं, खाद्य पदार्थ, परिवहन सभी कुछ महंगा हो गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई के कारण घर के घर ढह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की आर्थिक कुनीतियों के चलते हर घर की आय में कमी आई है। बेरोजगारी बढ़ रही है, काम-धंधे ठप हैं। भाजपा ने देश को अंधकारमय भविष्य की ओर धकेल दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि एक बार फिर घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपये के पार हो गई है। घरेलू गैस के दामों में जिस तरह वृद्धि हो रही है उससे घरेलू अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई का असर यह भी हुआ है कि बड़ी संख्या में बच्चों की फीस न दे पाने से उनकी शिक्षा भी बाधित हुई है। हर दिन लूट रही भाजपा सरकार की ‘डबल डकैती’ साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि अभी रिजर्व बैंक ने अपना रेपोरेट बढ़ाने की घोषणा की। कई बैंकों ने घर-कार लोन महंगा कर दिया है। इससे ईएमआई का बोझ बढ़ेगा। लाखों कर्जदारों की हालत बिगड़ जाएगी। इसके साथ ही दवाओं के दामों में भारी वृद्धि हुई है। कई गम्भीर बीमारियों की दवाओं के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मधुमेह-दिल और कैंसर जैसी बीमारियों के मरीजों को रोज दवा खानी पड़ती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा राज में जनता दिन-ब-दिन कंगाल होती जा रही है। बैंकों में जमा वरिष्ठ नागरिकों की जमा पूंजी से उनका निजी खर्च चलता है, भाजपा सरकार ने उस पर भी हथौड़ा चला दिया है छोटी जमा पूंजी वाले अब बैंकों से महंगा कर्ज लेकर भी सिर पर छत का सपना पूरा करने में समर्थ नहीं हो सकेंगे। भाजपा की कुनीतियों से गरीब अब गरीबी के दलदल में और गहरा धंसेगा जबकि भाजपा के पूंजीपति मित्र और ज्यादा मालामाल हो जाएंगे।

Tags: Akhilesh YadavBJPBJP Governmentlucknow-city-politicsnewsSamajwadi Party Chief Akhilesh YadavSP President Akhilesh Yadavstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Padma Shri

पद्मश्री जगजीत सिंह दर्दी का सिरसा पहुंचने पर किया स्वागत|

3 years ago
शादी

लड़की ने किया शादी से इनकार तो गाड़ी लेकर पहुंचा लड़का, घरवालों के सामने दोस्तों संग ये काम करने की कोशिश

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International

Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

July 28, 2026
HDFC Life

HDFC Life AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

July 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)