• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, July 13, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में खराब हुआ डीप फ्रीजर तो सड़ने लगे शव, जानिए पूरी खबर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
9
पोस्टमार्टम

नोएडा। तापमान बढ़ने के साथ पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। शव को सुरक्षित रखने के लिए लगे डीप फ्रीजर शोपीस बन गए हैं। ऐसे में डाक्टरों के लिए सड़े हुए शवों का पोस्टमार्टम करने से मौत की असली वजह मालूम कर पाना मुश्किल हो रहा है। सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में लगे चारों डीप फ्रीजर काम नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी से शव जल्दी खराब होने लगते हैं, ऐसे में गंध के बीच काम करना पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारियों के लिए मजबूरी बन गया है। शव को सुरक्षित रखने के लिए स्वजन को दो से चार हजार रुपये खर्च करके बर्फ की सिल्ली व डीप फ्रीजर की व्यवस्था करनी पड़ती हैं।

लावारिश शवों पर मुंह मारते हैं कुत्ते: अक्सर पुलिस को मरने के दो से तीन दिन में लावारिस शव मिलता है। पोस्टमार्टम होने के बाद 72 घंटे तक शव को रखना पड़ता है, जिससे अगर कोई क्लेम करे तो उसको अंतिम संस्कार के लिए दिया जा सके, लेकिन डीप फ्रीजर खराब होने से शवों को खुले कमरे में रखा जाता है। गर्मी में कुछ ही घंटों में शव खराब होने लगते हैं। कुत्ते बदबू सूंघकर टूटे गेट से अंदर घुस आते हैं।

सीएमओ से भी की जा चुकी है शिकायत : पोस्टमार्टम करने वाले एक डाक्टर ने बताया कि प्रतिदिन औसतन पांच से छह शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी है। इसकी शिकायत एसीएमओ डा. अमित विक्रम व सीएमओ से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सड़े हुए शव का पोस्टमार्टम करने से मौत का सटीक कारण नहीं पता चलता है। वहीं यहां तैनात कर्मचारियों का कहना है कि हाथ धोने के लिए साबुन तो दूर, मोमबत्ती और माचिस तक की व्यवस्था नहीं है। शौचालय की हालत भी बहुत खराब है।

कुर्सियां टूटी होने से बैठने की व्यवस्था नहीं : दूरदराज से आने वाले लोगों को पानी तक नसीब नहीं होता है। यहां बैठने तक का इंतजाम नहीं हैं। गेट के बाहर पड़ी कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। स्वजन को धूप में ही खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है।

एक साल में चार बार लिखा पत्र पर कुछ नहीं हुआ: पोस्टमार्टम हाउस का जिम्मा संभालने वाले नोडल अधिकारी की ओर से नोएडा प्राधिकरण के जेई को चार बार पत्र लिखा जा चुका हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थिति जस की तस है। वहीं सीएमओ डा. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि डीप फ्रीजर सही कराने के लिए दोबारा नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है।

Tags: Common Man IssuesnewsNoida NewsNoida post-mortem housenoida-common-man-issuesstateup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Atal

एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ (Atal)

3 years ago
Montreal Tigers

जीटी20 कनाडा 2023 के लिए मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने बाबू88 को बनाया प्रमुख स्पांसर|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 12, 2026
Bansal Family

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)