• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, July 13, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बदमाशों ने पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारी, 4 दिन पहले ही हुई थी शादी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
चाकू

लखीमपुर। लखीमपुर में हुई चाकू से गोदकर हत्‍या की बड़ी वारदात ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। चार दिन पहले युवक की शादी हुई थी। सोमवार की देर रात युवक की सरेआम गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घर में जहां खुशियों का माहौल था वहीं अब मातम छा गया। पत्‍नी का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा कि तीन साल पहलेे होली के दिन युवक के बड़े भाई की भी हत्‍या कर दी गई थी।

मेला मैदान चौराहे पर सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सरे राह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मौका-ए-वारदात के सीसी कैमरे की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। कोतवाली सदर के मोहल्ला दुर्बल आश्रम निघासन रोड का निवासी जय प्रकाश मिश्रा (27 वर्षीय) पुत्र राजकुमार मिश्रा सोमवार देर रात करीब 11 बजे घर से पान खाने के लिए मेला मैदान चौराहे के निकट आनंद सिनेमा के सामने दुकान पर पहुंचा। तभी पीछे से आए दो-तीन हमलावरों ने पहले उसे गोली मारी बाद में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर परिवारजन भी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पड़े जयप्रकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही घटनास्थल पर एसपी संजीव सुमन और अपर एसपी अरुण कुमार सिंह ने पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। करीब तीन साल पहले होली के दिन जयप्रकाश के बड़े भाई राजन मिश्रा की भी हत्या कर दी गई थी।

जयप्रकाश की अभी चार दिन पहले ही शादी हुई थी। उसकी हत्या हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जयप्रकाश हत्याकांड का कारण अभी पूरी तरीके से स्पष्ट नहीं हो पाया है। जयप्रकाश की लालपुर तिराहे पर हार्डवेयर की दुकान थी। उसकी दुकान पर काम करने वाला एक नौकर पुलिस के शक के दायरे में है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात कभी करीब 10 बजे जयप्रकाश ने अपने इसी नौकर को फोन करके एक बरात में जाने की बात बताई थी।

जयप्रकाश की हत्या में कुछ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनसे कुछ दिन पहले कहासुनी भी हुई थी। पुलिस को शक है कि जयप्रकाश के नौकर ने ही हमलावरों को बुलाया था। शहर कोतवाल चंदशेखर सिंह का कहना है कि आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश डाल रही हैं। गोली मारने वाले युवकों के बारे में जानकारी हो चुकी है। उनके परिवार जनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश होगा।

Tags: Lakhimpur Crimelakhimpur crime newslakhimpur policelakhimpur youth murderedlucknow-city-crimenewsstateyouth killedyouth murdered
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Heart Attack

अखबार पढ़ते शख्स को अचानक आया Heart Attack, वीडियो हुआ वायरल जाने क्या है पूरा मामला |

4 years ago
Minor wrestler

‘परिवार को कोई खतरा नहीं’: नाबालिग पहलवान के पिता ने साक्षी मलिक के दावों का खंडन किया कि WFI प्रमुख के खिलाफ धमकी के कारण बयान बदला गया था|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 12, 2026
Bansal Family

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)