जानें, क्या है सन टैनिंग और सनबर्न में फर्क? यूं करें गर्मी में त्वचा की देखभाल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

जानें, क्या है सन टैनिंग और सनबर्न में फर्क? यूं करें गर्मी में त्वचा की देखभाल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 13, 2022
in लाइफस्टाइल
1
सनबर्न

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में तेज़ धूप से टैनिंग और सनबर्न होना आम बात है। इसलिए एक्सपर्ट्स लगातार सनस्क्रीन के इस्तेमाल पर ज़ोर देते हैं। साथ ही सन टैनिंग और सनबर्न में फर्क को समझना भी ज़रूरी है।

क्या होती है टैनिंग?

जब आपकी त्वचा की कोशिकाएं सूरज से यूवी किरणों के संपर्क में आती हैं, तो उनका सुरक्षा मोड ऑन हो जाता है। मेलानोसाइट्स से मेलेनिन, केराटिनोसाइट्स की तरफ चला जाता है, जो त्वचा की सतह की कोशिकाएं हैं। रक्षा मोड में, मेलेनिन पिगमेंट यूवी विकिरण को आगे की कोशिका क्षति से रोकता है।

मेलेनिन, कोशिका के न्यूकलिइस के ऊपर एक छतरी की तरह आ जाता है, यह प्रक्रिया सूर्य के संपर्क में आने वाली सभी त्वचा कोशिकाओं में होती है जिससे त्वचा काली पड़ जाती है। यही वजह है कि टैनिंग एक्पोज़्ड शरीर के अंगों में साफ दिखाई देती है। टैनिंग वह प्रक्रिया है जिसमें त्वचा जैसे ही सूरज के संपर्क में आती है, तो त्वचा का रंग (मेलेनिन) बढ़ जाता है, जिससे कालापन आ जाता है। यह हमारे शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रक्रिया है जो आपकी त्वचा को ढाल की तरह धूप से बचाती है।

हालांकि, जिन लोगों की त्वचा का रंग हल्का होता है उनकी स्किन में मेलेनिन की मात्रा कम होती है। यही वजह है कि मेलेनिन उनकी त्वचा को पूरी तरह से बचा नहीं पाता और टैनिंग की जगह वे सन बर्न से जूझते हैं।

क्या होता है सनबर्न?

सनबर्न त्वचा की प्रतिक्रिया है, जब स्किन सूर्य की पराबैंगनी यानी यूवी किरणों के अत्यधिक संपर्क में आ जाती है। आप सूरज की रोशनी देख सकते हैं और गर्मी (इन्फ्रारेड रेडिएशन) महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप यूवी किरणों को देख या महसूस नहीं कर सकते। यह आपकी त्वचा को ठंडे और बारिश के मौसम में भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सनबर्न एक तरह का इंफ्लामेशन है जिसमें छाले, सूजन, दाने और त्वचा के छिलने जैसे लक्षण होते हैं और यह यूवी किरणों से होने वाले नुकसान के कारण होता है, जो अक्सर सूरज के संपर्क में आने के कुछ घंटों के बाद होता है। यह ख़तरनाक होता है, जो त्वचा को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इससे वक्त से पहले उम्र बढ़ने के संकेत और त्वचा कैंसर भी हो सकता है।

सनबर्न ज़्यादा ख़तरनाक होता है, लेकिन आए दिन टैनिंग होने से भी वक्त से पहले उम्र बढ़न के संकेत और कैंसर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रोज़ाना सनस्क्रीन लगाना न भूलें। इसके अलावा पीक गर्मी के समय बाहर न निकलें, जितना हो सके छांव में रहें और ऐसे कपड़े पहनें जो आपकी सुरक्षा करें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: beautiful skinbeauty tipsfashion beautylifestylesummer beauty tipssummer skin caresunburn tipssunscreen importancesuntan tips
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Drug

नशे (Drug) के खात्मे के लिए सभी को आना होगा एक साथ: एडीजीपी श्रीकांत

2 years ago
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी

सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का दमदार ट्रेलर

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sikh leaders

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख Sikh leaders – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

February 10, 2026
Sony sab

सुम्बुल ने हाल ही में Sony Sab के धारावाहिक इत्ती सी खुशी में थप्पड़ वाला दृश्य शूट किया

February 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)