• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘हमारे हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर और लाल झंडा रखने से बन जाता है मंदिर’, अयोध्या में बोले अखिलेश यादव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
हिंदू धर्म

अयोध्या। हिंदू धर्म: पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने काशी के ज्ञानवापी प्रकरण को ‘स्मोक स्क्रीन’ बताते हुए कहा, जानबूझकर भाजपा इसे उठाकर अपने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। उन्होंने कहा, हमारे हिंदू धर्म में यह है कि कहीं पर भी पत्थर रख दो, एक लाल झंडा रख दो, पीपल के पेड़ के नीचे तो मंदिर बन गया। इससे पहले सिद्धार्थनगर में अखिलेश यादव ने कहा कि सदन चलने वाला है, ज्ञानवापी और मथुरा के मुद्दे पर सबका ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है।

सिद्धार्थनगर से लौटते समय वह देवकाली के पास ताराजी रिसार्ट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि उसे सदन में बुनियादी सवालों का जवाब न देना पड़े मात्र नौ दिन में निपटाना चाहती है। वह बोले कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। विधानसभा सत्र ज्यादा दिन का होना चाहिए। अंग्रेजों की तरह समाज को बांटने व राज करने का आरोप उस पर लगाया। पेट्रोल, डीजल, कोयला, लोहा, स्टील की कीमतों को गिनाते हुए महंगाई का हवाला दिया।

कहा, एयरपोर्ट, रेल, सड़क, एलआइसी को बेचा जा रहा है। बोले कि सरकार बनने के बाद अब वह गरीबों को पहचानने से इन्कार कर रही है। गांव में मुनादी करा अपात्र साबित कर 24 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गेहूं का दाम वसूलेगी। कहा, सरकार के मित्रों ने जब किसानों से गेहूं खरीद लिया तो निर्यात पर रोक लगा दी। लाखों क्विंटल गेहूं देश के कई बंदरगाहों पर ट्रकों में लोड है। अब आटा महंगा खरीदने के लिए तैयार होना पड़ेगा।

बोले, थाना अराजकता व दलाली का अड्डा बनने को स्वयं मुख्यमंत्री स्वीकारते हुए इससे बचने की नसीहत अपने पार्टी नेताओं को दे चुके हैं। योगी सरकार पर आरोप लगाया बुलडोजर का इस्तेमाल राजनीतिक दलों, कुछ जातियों व मुस्लिमों को डराने के लिए किया जा रहा है। अयोध्या में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर उसे नहीं चलाया गया। इसी तरह चंदौली से लेकर अन्य कई जिलों की घटना का उदाहरण दिया।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav in ayodhyaGyanvapi Masjid Caselucknow-city-politicsnewsSP presidentstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Atif Munsif Khan

Pakistan : PTI पार्टी के नेता आतिफ मुनसिफ खान की कार पर किया हमला, हमले में नेता समेत 10 लोगो की हुई मौत, 2 ज़ख़्मी|

3 years ago
Income Tax

Income Tax रिफंड आया या नहीं, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)