• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने केन्द्र को भेजी भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार को बर्खास्त करने की सिफारिश, डेढ़ साल से है फरार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
3
मणिलाल पाटीदार

लखनऊ। फरार चल रहे आइपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद से फरार चल रहे मणिलाल पाटीदार को बर्खास्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। एक लाख के इनामी पाटीदार को राज्य सरकार पहले ही निलंबित कर चुकी है।

मणिलाल पाटीदार करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे हैं। अभी तक पुलिस उसे खोज नहीं पाई है। प्रयागराज एडीजी जोन स्तर से उन पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। इसके बावजूद अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रदेश सरकार ने औपचारिकताएं पूरी कर बर्खास्त करने की सिफारिश केंद्र भेज दी है। बर्खास्तगी का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय को लेना है।

सितंबर 2020 में महोबा में पुलिस अधीक्षक रहे मणिलाल पाटीदार को इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद सरकार ने निलंबित कर दिया था। सरकार ने 11 सितंबर, 2020 को उनकी विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस जांच में भी महोबा में तैनाती के दौरान उनका वसूली का खेल उजागर हो चुका है।

बता दें महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी अपनी कार में आठ सितंबर, 2020 को गोली लगने के कारण घायल पाये गये थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यापारी की 13 सितंबर को अस्पताल में मौत हो गई। मौत से कुछ दिन पहले ही व्यापारी ने मणिलाल पाटीदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

इंद्रकांत की मौत के बाद उनके भाई ने आरोप लगाया कि पाटीदार ने त्रिपाठी से 6 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मणिलाल ने धमकी दी थी कि अगर एक सप्ताह के भीतर रकम नहीं दी, तो जान से मार दिया जाएगा या जेल भेज दिया जाएगा।

इसके बाद पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सेवा से निलंबित करके जांच का आदेश जारी किया गया। मणिलालपाटीदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। भगोड़ा घोषित करते हुए मणिलाल पर पहले 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया।

मणिलालपाटीदार व्यापारी इंद्रकांत की मौत के मामले में 15 नवंबर से फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी खोज में लगी हुई हैं। इसके बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पाटीदार के खिलाफ भ्रष्टाचार की भी कई शिकायतें दर्ज हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Tags: IPS Manilal PatidarIPS Manilal Patidar declared fugitivelucknow-city-common-man-issuesManilal PatidarnewsstateYogi Government
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rajkumar Verma

मा. राजकुमार वर्मा (Rajkumar Verma) ने समर्थकों सहित भाजपा में जताई आस्था

2 years ago
Sick Kidney

बीमार किडनी को एक झटके में दुरुस्त करते हैं ये 5 फूड, Kidney Failure में भी डॉ. देते हैं इन्हें खाने की सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

चंडीगढ़ का नंबर 1 एक्टिंग स्कूल

April 25, 2026
Fortis

Fortis Cancer Institute at Fortis Hospital Mulund Features in JioHotstar ,Molecules of Hope, Showcasing India Evolving Oncosciences Landscape

April 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)