• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, May 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम पुष्कर की पत्नी गीता धामी ने मांगे वोट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 20, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
उपचुनाव

चंपावत उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत 31 मई को उपचुनाव है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय ऑब्जर्वर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। सभी बूथों के लिए वीवीपैट वाली ईवीएम की व्यवस्था की गई है।

करीब 40 प्रतिशत बूथों पर मतदान की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिसे राज्य और केंद्र में बैठे चुनाव आयोग के अधिकारी देख सकेंगे। आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त ईवीएम भी रिजर्व में रखी जा रही हैं। मतदान में सभी लोग हिस्सा लें, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं।

उपचुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने बनबसा के एसटी बहुल बमनपुरी गांव में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास का आश्वासन देते हुए सीएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी सहित कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके के विकास में तेजी आएगी। प्रधान भावना नेगी सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।

कांग्रेस ने झोंकी ताकत

भाजपा के तीन वरिष्ठ मंत्रियों ने पार्टी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में संपर्क किया। तल्लादेश में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मैदानी क्षेत्र में गणेश जोशी और चंपावत में चंदन राम दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार हुआ। यहां खर्ककार्की में शक्ति केंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता और बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास की मौजूदगी में 12 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी भाजपा में शामिल हुए।

टनकपुर (चंपावत) में कांग्रेस ने गुरुवार को ताकत झोंक दी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक ले कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। माहरा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी को टिकट देकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

बाद में सांसद प्रदीप टम्टा, हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्दयेश, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, पूर्व उप प्रमुख सुशीला बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। इस मौके पर विमला महरा, अलका ढेक, देवकी फर्त्याल, विमला पुजारी, पुष्पा देवी, रश्मि बगौली, प्रकाश माहरा, सोनम बोहरा आदि मौजूद थे। वहीं चंपावत क्षेत्र में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रचार किया।

Tags: BJPCHAMPABATCHAMPAWAT ASSEMBLY BYPOLLCM PUSHKARGEETA DHAMIUTTRAKHAND
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

राइज एंड फॉल’

“‘राइज एंड फॉल’: आहाना एस. कुमरा माँ की तस्वीर देखकर रो पड़ीं”

8 months ago
Katrina Kaif

‘टाइगर 3 के लिए अपने बॉडी को ब्रेकिंग पॉइंट तक धकेल दिया है!’ : कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chandigarh University

Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

May 2, 2026
Dudigital Global Limited

Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

May 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)