• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, May 15, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दवा सप्लाई गोदाम पर मारा छापा, 16.40 कोरोड़ की दवा मिली एक्सपायर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
दवा सप्लाई

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को राजधानी में उप्र मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड(दवा सप्लाई) के वेयर हाउस में छापा मारा तो 16.40 करोड़ रुपये की एक्सपायर्ड दवाएं पाईं गईं। इसमें दिल की दवा टेलीमीसार्टन, आइ ड्राप, ग्लूकोज की बोतलें और कोरोना की दवाएं कूड़े की तरह पड़ी मिलीं। वेयर हाउस जहां पर मरीजों के लिए दवाएं रखी जाती हैं, वहां धूल और गंदगी देखकर उप मुख्यमंत्री भड़क गए।

उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए खरीदी गईं दवाएं यहां कूड़े के ढेर की तरह पड़ी हैं। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के लिए समिति के गठन का निर्देश दिया और तीन दिन के अंदर मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उप्र मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड(दवा सप्लाई) के द्वारा प्रदेश भर के अस्पतालों में मरीजों को निश्शुल्क दवाएं बांटने के लिए भेजी जाती हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आखिर यह दवाएं अस्पतालों को क्यों नहीं भेजी गईं। अगर दवाएं एक्सपायर्ड हो रही थी तो समझौते के अनुसार इन्हे कंपनियों को क्यों नहीं वापस किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान की गई कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई। मौके पर मौजूद सभी साक्ष्यों को एकत्र किया और कागजात जब्त किए। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रांजल यादव भी मौके पर मौजूद थे।

गोदाम में उपलब्ध दवाओं का कराया जाएगा आडिट : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गोदाम में उपलब्ध दवाओं का आडिट कराए जाने के निर्देश दिए। उन्हें जिस तरह दवाओं के पैकेट बिखरे मिले और दवाइयां इत्यादि अस्त-व्यस्त मिली, उससे आशंका जताई जा रही है कि जितने मूल्य की दवाएं कारपोरेशन द्वारा खरीदी दिखाई जा रही हैं, उसमें भी खेल किया गया है। फिलहाल आडिट रिपोर्ट में सब सामने आ जाएगा।

गुणवत्ता चेक के लिए आई दवाएं भी फांक रही धूल : उप मुख्यमंत्री की नजर दवाओं के गत्तों के बीच रखे एक बड़े पैकेट पर पड़ी। उन्होंने पूछा कि यह क्या है? कर्मचारियों ने बताया कि पार्सल है। यह वेयर हाउस में ऊपर गुणवत्ता चेक करने के लिए बनीं इकाई के लिए डाक के माध्यम से आया था। उन्होंने इस पर भी कड़ी नाराजगी जताई कि आखिर यह गोदाम में धूल खाएंगी तो जांच किन दवाओं का होगा। कर्मियों ने बताया कि गुणवत्ता चेक करने वाले विभाग में ताला बंद था इसलिए पार्सल यहीं रख दिया गया।

दवा के खुले पैकेट पर क्यों रखा प्रयोग किया मास्क : लोगों को संक्रमण से बचाने का पाठ पढ़ाने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी किस तरह लापरवाह हैं, यह भी उप मुख्यमंत्री की चेकि‍ंग के दौरान सामने आया। दवाओं के खुले हुए पैकेट पर एक कर्मचारी का प्रयोग किया हुआ मास्क रखा था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या आप लोगों की जान से खिलवाड़ करेंगे? अगर कहीं आपको संक्रमण हुआ तो दवा के माध्यम से कितनों तक पहुंच जाएगा। कर्मचारी सिर झुकाए डांट सुनता रहा।

Tags: Brajesh PathakDeputy CM Brajesh Pathakexpired medicines recoveredlucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Content Creators

1 Billion Followers Summit: Sunny Varkey Calls on Content Creators to Make the Crisis of Out-of-school Children Go Viral

4 months ago
Arihant Academy

Student from Arihant Academy Scores Perfect 100% in SSC Board Exams 2026

1 day ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

May 14, 2026
Vietnam Airlines, Saigontourist and Innovations India ink MoU at Business Forum Attended by President To Lam and CM Devendra Fadnavis

Vietnam Airlines, Saigontourist and Innovations India ink MoU at Business Forum Attended by President To Lam and CM Devendra Fadnavis

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)