ईरान में एक फ़िल्म बनी थी 1969 में "गऊ"("The Cow") -
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ईरान में एक फ़िल्म बनी थी 1969 में “गऊ”(“The Cow”)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 29, 2022
in मनोरंजन
0
The Cow

दारिउश मेहरजुई के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म “The Cow”में इजातोल्ला इंतेजामी ने मुख्य भूमिका निभाई है। ईरान के हुक्मरान अयातोल्ला खोमैनी को यह फ़िल्म बहुत पसंद थी। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने ईरान में गो हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया था जो आजतक लागू है।

चिकित्सा विज्ञान में एक शाखा है बोनथ्रोप (Boanthropy) इसमें व्यक्ति खुद को पशु समझने लगता है। पश्चिम में आज भी यह समझ पाना पहेली है कि कोई कैसे अपनी गाय से इतना प्यार कर सकता है कि खुद वह पशु ही बन जाए..?

जबकि भारत में एक देहाती किसान भी मनोविश्लेषकों से ज्यादा अच्छे से यह बात समझ सकता है और मेरे लिए पहेली यह है कि यह फ़िल्म भारत में नहीं ईरान में बनाई गई है। हर भारतीय को यह फ़िल्म देखनी चाहिए।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जब मैंने भी यह फ़िल्म (“The Cow”) देखी तो उपनिषदों के दो उदाहरण मेरी आँखों में आंसुओं के साथ ही आए। फ़िल्म में मश्त-हसन अपनी गाय से प्रेम करता है, किसी बीमारी से गाय जब मर जाती है तब वह खुद को गाय समझने लगता है। नाद में चारा खाता है, गले में घण्टी बांधता है और अपने गले में रस्सी डालकर उसी खूंटे से खुद को बांध लेता है और वहीं थान में बैठा रहता है।

गाँव वाले सोचते हैं कि यह पागल हो गया है और ईलाज कराने के लिए रस्सियों में बांधकर शहर लेकर जाने लगते हैं। मश्त हसन वहाँ उस टीले पर जाकर अड़ जाता है जहां जाकर उसकी गाय रुक जाती थी। लोग उसे खींचते हैं लेकिन वह अड़ा रहता है। तभी एक आदमी डंडे से उसे पीटने लगता है और चिल्लाने लगता है,पशु कहीं का… पशु कहीं का….

उस समय पीड़ा से न कराहकर मश्त हसन अपनी आंखें मूंद लेता है आनंद से, वह सोचता है कि अहा, अब जाकर मैं अपनी गाय से एकाकार हो पाया हूँ। अब मैं अपनी गाय बन गया हूँ। रंभाकर दौड़ पड़ता है और एक पानी के गड्ढे में गिरकर मर जाता है।

ये भी पड़े –कैमरामैन (Cameraman) प्रिंस पंजाबी का करनाल से मुंबई तक का रोमांचक सफर

तब मुझे याद आया कि गाय चलती तो श्रीराम के पूर्वज राजा दिलीप चलते थे, वह खाती तो वे खाते थे, वह बैठती तो बैठते, इतने ही एकाकार हो गए थे, गाय ही बन गए थे बिल्कुल ऐसे जैसे मश्त हसन।

सत्यकाम जब वापस आया तो गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने कहा गुरु को, हमने गिनती कर ली है पूरी हजार गऊ हैं। तब गुरु ने कहा था कि हजार नहीं एक हजार एक गऊ हैं। सत्यकाम की आंखों को तो देखो जरा ध्यान से, यह भी गाय ही बन गया है।

पश्चिम में भले ही इसे बोनथ्रोपी में वर्णित कोई बीमारी मानें लेकिन यहां पूर्व में, भारत में चेतना के विकास क्रम में यह बहुत ऊंचा पायदान है। बंधुओ, उपनिषद इसकी गवाही देते हैं, आज भी गाँव देहात में पशुओं से बात करते उनके हाव भाव समझते लाखों लोग मिल जाएंगे।

पहला प्रश्न यह उठता है कि भारतीय सिनेमा क्या कर रहा है?क्या उनसे ऐसी फिल्म (“The Cow”) बनाने की उम्मीद की जा सकती है भारत में…?

ईरानियों ने उपनिषदों की या राजा दिलीप की घटना को लेकर इतनी संवेदनशील फ़िल्म बना डाली। क्या यहां के निर्माता निर्देशकों के द्वारा ऐसा सम्भव है या सिर्फ अश्लीलता और सेट एजेंडे ही चलाने हैं फिल्मों में।

Tags: 1969 film in iranGauIranian MovieMade in IranThe Cow
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

न्यूजर्सी

अमेरिका के न्यूजर्सी में फायरिंग,एक नाबालिग समेत 9 लोग घायल

4 years ago
NITTTR

Three-day workshop on NEP 2020 Implementation started under the joint aegis of NITTTR Chandigarh and Vidya Bharti North Zone

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Holiday Inn Mumbai International Airport Unveils 'Carnival of Love' – A Wedding Fair Celebrating Inspired Celebrations

Holiday Inn Mumbai International Airport Unveils 'Carnival of Love' – A Wedding Fair Celebrating Inspired Celebrations

March 24, 2026
Varanasi

National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)