पन्ना से तीर्थ पर गया था 69 श्रद्धालुओं का जत्था, चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव में ही 26 की जिंदगी खत्म
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

पन्ना से तीर्थ पर गया था 69 श्रद्धालुओं का जत्था, चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव में ही 26 की जिंदगी खत्म

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2022
in राष्ट्रिय
2
पन्ना

पन्ना। उत्तराखंड के उत्तर काशी जिले में बस हादसे की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई ब्लाक के मोहिंद्रा, देवरिया व चकला गांवों के लोग बदहवास नजर आए। हर कोई अपने स्तर पर हादसे को पुष्ट करने में लगा रहा। स्वजन को खो देने की आशंका से ग्रामीणों को कुछ सूझ नहीं रहा था कि आखिर वे करें तो क्या करें। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाते रहे। जैसे-जैसे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई।

लौटने की खुशी गम में बदल गई

ग्रामीणों के अनुसार यात्रियों का दल 20 मई को पन्ना से यात्रा पर निकला था। चित्रकूट, पशुपतिनाथ और काठमांडू होते हुए दो जून को सभी हरिद्वार पहुंचे। यहां दो दिन इंतजार के बाद रविवार को इन्हें यमुनोत्री और गंगोत्री का स्लाट आवंटित हुआ। कुछ ही दिनों में सभी ग्रामीणों को लौटना था। अचानक इस बड़े हादसे की सूचना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया।

इस हृदय विदारक हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय सहित पूरे जिले के ब्लाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में शोक का वातावरण है।कैसे भी हो, बस सच पता लगेपवई ब्लाक के मोहिंद्रा गांव और देवरिया के चकला गांव के लोग हादसे की सूचना पुष्ट करने में जुट गए। फिलहाल, इन गांवों से में सन्नाटा है। लोग देर रात तक अपने-अपने स्रोतों से चारधाम की यात्रा पर गए स्वजन के सुरक्षित होने की खबर पाने के लिए बेताब रहे। ग्रामीण जिला प्रशासन से संपर्क कर हादसे के शिकार लोगों की सूची पाने का प्रयास करते नजर आए। पुलिस कंट्रोल रूम और क्षेत्रीय थानों में भी लगातार घनघनाते रहे।

हादसे के शिकार अधिकतर पवई के गांवों के निवासी

पन्ना के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस को उत्तराखंड प्रशासन से सूचना मिली थी कि डामटा से तकरीबन दो किलोमीटर की दूरी पर ये हादसा हुआ है। बस में सवार यात्री पन्ना के निवासी हैं। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में हादसे के शिकार लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। एसपी के अनुसार दुर्घटना के बाद तीन एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार इस हादसे के शिकार हुए लोगों में अधिकांश जिले के पवई ब्लाक के गांवों के निवासी हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि कितने लोग हादसे का शिकार हुए हैं।

Tags: Bus accident in Uttarakhandbus falls into a gorgedeath of MP devoteesnationalnewsUttarakhand accidentUttarakhand accident update
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

IIFA

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रेखा IIFA के ऐतिहासिक सिल्वर जुबली समारोह में शामिल

1 year ago
Swami Atmanand Puri Maharaj

अच्छे लोगों, संतों, महापुरुषों की संगति में रहने का करें प्रयास: Swami Atmanand Puri Maharaj

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

April 4, 2026
Chitkara University

Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)