Today’s Horoscope 18 July 2025 | Aaj ka Rashifal 18 July 2025
18 जुलाई 2025 श्रावण कृष्ण अष्टमी सोमवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री सिद्धार्थ नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2082 श्री शक संवत 1947 श्रावण कृष्ण अष्टमी सोमवार, ईस्वी 18 जुलाई 2025, श्री सूर्य नारायण उत्तरायन, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल प्रातः 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।
अष्टमी तिथि सायं 17 बजकर 04 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
अश्विनी नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र रहेगा।
सुकर्मा योग प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत धृति योग रहेगा।
बालव करण प्रातः 06 बजकर 09 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
01 जुलाई से 31 जुलाई तक के व्रत एवं त्यौहार
21 जुलाई- कामिका एकादशी, श्रावण सोमवार
22 जुलाई- कामिका एकादशी, मंगला गौरी व्रत
23 जुलाई- शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या
26 जुलाई- सिंजारा दोज
27 जुलाई- स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज, मधुश्रवा तीज
28 जुलाई- विनायकी चतुर्थी व्रत, श्रावण सोमवार
29 जुलाई- नागपंचमी, मंगला गौरी व्रत
30 जुलाई- कल्कि अवतार
31 जुलाई- गोस्वामी तुलसीदास जयंती
Today’s Horoscope 18 July 2025 | Aaj ka Rashifal 18 July 2025
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 05 बजकर 33 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक
लाभ 07 बजकर 16 मिनट से 09 बजकर 00 मिनट तक।
अमृत 09 बजकर 00 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक
शुभ 12 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 10 मिनट तक।
आज चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर रात्रि 03 बजकर 39 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 03 बजकर 39 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा
मेष- कार्य व्यापार में उछाल के संकेत हैं। विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- पेशेवर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सभी का सहयोग अनुकूलता और प्रभावशीलता बढ़ाएगा। भाग्य पक्ष पूर्ववत अनुकूल बना रहेगा। दिन उत्तम।
विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?
मिथुन- निसंकोच आगे बढ़ने का समय है। औरों के भरोसे पर खरे उतरेंगे। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ।
कर्क- पिछले दिनों अधिक काम कर लिया हो तो थोड़ा आराम भी कर सकते हैं। सहजता और अनुशासन से आगे बढ़ें। अपने सहयोगी रहेंगे। सेहत देखें।
सिंह- पारिवारिक मामलों में रुचि रहेगी। स्थाई प्रयासों को बल मिलेगा। पुराने मित्रों को समय दे सकते हैं। दाम्पत्य में मधुरता रहेगी। दिन उत्तम फलकारक।
कन्या- अपने आगे किसी की शायद ही चलने देंगे। विपक्ष के प्रति कठोर बने रह सकते हैं। पठन पाठन में बेहतर बने रहेंगे। सफलता के जल्दबाजी से बचें।
तुला- मित्रों के साथ समय बिताना भाएगा। नए दोस्त बनेंगे। घर परिवार से दूरी बढ़ सकती है। बड़ों से बहस से बचें। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम।
वृश्चिक- साहस पराक्रम में बेहतर बने रहेंगे। शक्ति प्रदर्शन की जगह का ध्यान रखें। ऐसा न हो अपने ही निशाने पर आ जाएं। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
धनु- उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निजी में मामलों में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम फलकारक।
ये भी पड़े-Today’s Horoscope 17 July 2025 | Aaj ka Rashifal 17 July 2025
मकर- महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है। परिजन प्रसन्न रहेंगे। भव्य आयोजनों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुंभ- चचार्ओं के केंद्र में रह सकते हैं। सृजनात्मकता और स्मरणशक्ति को बल मिलेगा। करीबियों का सहयोग मिलेगा। समझौतों में शुभता बनी रहेगी।
मीन- शुभ निवेश पर जोर रहेगा। रिश्तों में मधुरता घुली रहेगी। खर्च के प्रति लापरवाह न रहें। ठग सक्रिय रह सकते हैं। सतर्क रहें। दिन सामान्य शुभ।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095
www.mahakaljyotish.co.in
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish