Aam Aadmi Party Govt. पंजाब की तरह हरियाणा में भी बनेगी आम आदमी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पंजाब की तरह हरियाणा में भी बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: डॉ. अशोक तंवर

आम आदमी पार्टी के प्रचार समिति के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर शुक्रवार शाम को लघु सचिवालय में परिवार पहचान पत्र के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 28, 2023
in हरियाणा
0
Aam Aadmi Party govt.

सिरसा। (सतीश बंसल) आम आदमी पार्टी के प्रचार समिति के (Aam Aadmi Party Govt.) चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर शुक्रवार शाम को लघु सचिवालय में परिवार पहचान पत्र के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार परिवार पहचान पत्र की आड़ में जनता की सुविधाओं पर कैंची चला रही है। इस योजना की आड़ में प्रदेश में 9 लाख से अधिक परिवारों के पीले राशन कार्ड काट दिए। हजारों बुजुर्गों को पेंशन से वंचित कर दिया गया।

ये भी पड़े –  Today’s Horoscope 28th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 28 मई 2023

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खट्टर सरकार संवैधानिक मूल्यों को लगातार कुचलने का काम कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई अगर सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो यह सरकार लाठी-डंडों का इस्तेमाल करती है। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही केंद्र व प्रदेश में विकल्प बनकर उभरी है। पिछले वर्ष पंजाब में पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाई। सरकार बनाने के बाद जनता से किए सभी वादों को पूरा करके राहत देने का काम किया।

अब हरियाणा में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो जनता को अपने अधिकार मिलेंगे। अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को सरकार के आगे मान-मनुहार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता तानशाह सरकार को सबक सिखाने के मूड में है। (Aam Aadmi Party Govt.) प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय हो गई है। हर रोज हत्या, डकैती, रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार प्रदेश में फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम नगर निगम, सिरसा, अंबाला व थानेसर की नगर परिषद सहित दो दर्जन नगर पालिका के चुनाव लटका रही है। अपनी हार को देखकर सरकार चुनाव करवाने से पीछे हट रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों का कत्ल कर रही है|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष संसदीय और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की नीतियों पर जनता मोहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के चलते पूरे विश्व में एक मिसाल कायम की है। यही वजह है कि दिल्ली की जनता ने तीसरी बार आम आदमी की सरकार बनाई और पिछले चुनाव में पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज करके इतिहास भी रचा। अभी हाल में पार्टी ने जालंधर उपचुनाव में जीत दर्ज की, जिससे यह साबित हो गया कि करीब 14 माह पहले पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब की जनता पूरी तरह से संतुष्ट है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र, लोकसभा सचिव वीरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, अनिल चंदेल, दरिया सिंह, (Aam Aadmi Party Govt.) रोहतास महेंद्र सिंह, दारा सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, ममता कंबोज, पूनम गोदारा, सुखदीप कौर, राजकुमार वधवा, परमवीर सिंह, हंसराज सामा, प्रमोद वधवा, सरवन सिंह सिकंदर खट्टर, सुरजीत बेगू, हरकीरत सिंह, सोनू बराड़ और नवदीप सिंह मौजूद रहे।

Tags: Aam Aadmi Party Govt.CM Manohar Lal KhattarFamily ID CardHaryana News By NavTimes न्यूज़mini secretariatSirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

JK Cement

JK Cement Ltd. Marks a New Milestone with Bhoomi Poojan of its Upcoming Bikaner Grinding Unit

2 months ago
Digvijay Singh

कांग्रेस के राष्ट्रियपति पद की रेस से बाहर हुए दिग्विजय सिंह, जाने आखिर क्यों?

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

March 27, 2026
Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)