ट्यूशन से घर जा रही छात्रा से दिनदहाड़े दुष्कर्म
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ट्यूशन से घर जा रही छात्रा से दिनदहाड़े दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में हुसड़िया चौराहे पर फेंक आरोपी फरार…

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
छात्रा

लखनऊ। कठौता झील के पास से शनिवार शाम आटो चालक और उसके साथी ने 18 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे शहीदपथ किनारे प्लासियो माल के पीछे सूनसान इलाके में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर उसे आटो में बैठाया और बदहवास हालत में छात्रा को हुसड़िया चौराहे के पास फेंककर भाग निकले। होश आने पर पीड़िता पुलिस बूथ पर पहुंची तो वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। रविवार शाम तक वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सुशांत गोल्फ सिटी, गोमतीनगर और विभूतिखंड थाने के चक्कर काटती रही।

देर शाम जब इंटरनेट मीडिया पर घटना का मैसेज प्रसारित हुआ तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद अधिकारियों ने विभूतिखंड पुलिस को फटकार लगाई। पुलिस से आननफानन पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता स्टेशन रोड की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक वह रोज की तरह कठौता के पास ट्यूशन पढ़ाने गई थी। ट्यूशन पढ़ाकर शनिवार शाम करीब पांच बजे वह निकली। इस बीच आटो को रोका। पीछे की सीट पर एक अन्य युवक बैठा था। चालक ने कुछ दूर चलने के बाद शहीदपथ की ओर मोड़ दिया। विरोध किया तो पीछे बैठे युवक ने मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। दोनों आटो लेकर प्लासियो माल के पीछे सूनसान इलाके में पहुंचे और वहां दुष्कर्म किया।

विरोध पर लात-घूसों से पीटा और बाल नोंचे। इसके बाद आटो में डालकर चल दिए। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हुसड़िया चौराहे के पास चलती आटो से फेंककर भाग निकले। छात्रा ने बताया कि वह बदहवास हालत में पड़ी थी। होश आने पर चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ में पहुंंची तो वहां पुलिस कर्मी नहींं मिले। इसके बाद राहगीरों से मदद लेकर घरवालों को सूचना दी। घरवाले पहुंचे तो थाने शिकायत लेकर गई वहां से पुलिस ने टरका दिया।

घनास्थल सुशांत गोल्फ सिटी पहुंची वहां भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। तीन घंटे बंधक बनाए रखा, 18 घंटे मुकदमा दर्ज कराने को दौड़ती रही पीड़ता पीड़िता के मुताबिक आटो चालक और उसके साथी ने करीब तीन घंटे तक प्लासियो माल के पीछे उसे बंधक बनाए रखा था। दुष्कर्म के विरोध पर आटो में ही वह उसे पीटते रहे। घटना के बाद वह गोमतीनगर, सुशांत गोल्फ सिटी और विभूतिखंड थाने के 18 घंटे चक्कर काटती रही। जिस थाने में शिकायत लेकर वह परिवारजन के साथ पहुंचती पुलिस कर्मी दूसरे क्षेत्र का घटनास्थल बताकर टरकता देते थे।

रविवार शाम जब इंटरनेट मीडिया पर मैसेज प्रसारित हुआ तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड राम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आटो चालक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घटनास्थल को जाने वाले मार्ग के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Tags: crime newsGang-rapedGirl KidnappedPolice registered a caseup newsVIP area of Lucknow
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Salaam Chicken restaurant

गाजियाबाद के सलाम चिकन रेस्टोरेंट में एक मासूम के खाने में थूकने का वीडियो वायरल, पुलिस जुटी मामले की जांच में|

3 years ago
Champion

पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में मेजबान हरियाणा चैंपियन (Champion) बनने की और अग्रसर।

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

Rashtrapati Award-winning Author Baldevkrishan Sharma Launches 'Secrets of the Universe' through Hindu Gods, Symbols, Signs & Sound

March 27, 2026
Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

Hong Kong Launches Mega 8 Campaign to Showcase it as Asia's Events Capital Through Art, Culture and Experiences

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)