Implicating: जज बनकर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को फंसाने वाला
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 5, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

जज बनकर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Implicating

लखनऊ। वकालत नहीं चली तो कानपुर के नवाबगंज में रहने वाले अधिवक्ता विष्णुशंकर गुप्ता ने खुद को जज बताकर महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगी करनी शुरू कर दी (Implicating)। विष्णुशंकर के निशाने पर तलाकशुदा और विधवा महिलाएं रहती थीं। वह समाचारपत्रों में तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के पुर्नविवाह का विज्ञापन देखकर खुद को जज बताते हुए उनके नंबर पर फोन कर दोस्ती करता।

शादी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ऐंठता था। इसके बाद मोबाइल बंद कर चंपत हो जाता। साइबर क्राइम सेल की टीम ने बुधवार को आरोपित विष्णुशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 20 महिलाओं को फंसाकर विष्णुशंकर ने धोखाधड़ी की। उसके पास से चार लाख रुपये, जेवर और सरकारी कार्यालय की मुहर आदि बरामद की गई हैं। यह जानकारी डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने दी।

एक महिला से ऐंठे थे 44 लाख रुपये और जेवर : साइबर क्राइम सेल प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बीते जनवरी माह में मुकदमा दर्ज हुआ था। एक महिला विधवा महिला को विज्ञापन देखकर खुद को जज बताकर उसे फंसाया था। इसके बाद मिलने जुलने लगा। विश्वास में लेकर उसे होटल ले गया। जहां दुष्कर्म किया। भविष्य की प्लानिंग के सपने दिखाकर झांसे में लेकर कई बार में 44 लाख रुपये और करीब पांच लाख के जेवर ऐंठे थे।

इसके बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित को पकड़ने के लिए कुछ नंबर देकर फर्जी शादी का विज्ञापन दिया गया। आरोपित विष्णुशंकर ने फिर एक-दो महिलाओं को फोन कर झांसे में लेकर बातचीत करने लगा। दारोगा शिशिर यादव, सिपाही अखिलेश पटेल, हरि किशोर व अन्य की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी से हो गया था तलाक, फंसाने के लिए रची थी अपरहण की झूठी कहानी : साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट फिरोज बदर ने बताया कि विष्णुशंकर गुप्ता का उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। उसने जालसाजी शुरू की। उसने अपनी पत्नी और ससुरालीजन को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। इस मामले में विष्णुशंकर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिसके बाद अप्रैल 2021 में कानपुर बार एसोसिएशन ने विष्णुशंकर को डी-बार कर उसकी आजीवन सदस्यता रद्द कर दी थी। विष्णुशंकर के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। (Implicating)

Tags: Cheating in Lucknowfraud caseFraud in LucknowLucknow Crime Newslucknow newslucknow-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

गृहमंत्री

गृहमंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा, धामी ने किया आगामी बैठक उत्तराखंड में करने का अनुरोध

3 years ago
Sick Kidney

बीमार किडनी को एक झटके में दुरुस्त करते हैं ये 5 फूड, Kidney Failure में भी डॉ. देते हैं इन्हें खाने की सलाह

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

आईआईएफएल

आईआईएफएल होम फाइनेंस ने भुज में ग्रीन होमओनर्स का सम्मान किया

July 4, 2025
स्कूलों की स्थिति

स्कूल सीरीज: यूपी-एमपी के शासकीय स्कूलों की जमीनी हक़ीकत उजागर कर रहा बुंदेलखंड 24×7

July 4, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)