उन्नाव से कोर्ट में पेशी पर आए युवक की पिटाई, फायरिंग कर तमंचे के बट से
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 20, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

उन्नाव से कोर्ट में पेशी पर आए युवक की पिटाई, फायरिंग कर तमंचे के बट से मारने का आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 31, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पेशी

लखनऊ। उन्नाव जनपद के मौरावां से पेशी पर आए आदिल सिद्दीकी पर शुक्रवार दोपहर कहचरी परिसर में 15-20 लोगों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान उसे जमकर पीटा। एक हमलावर ने उस पर पिस्टल से फायर झोंका। फायर मिस हो गई। इसके बाद बट से पीट-पीटकर कर सिर फोड़ दिया। आरोप है कि सभी हमलावर अधिवक्ता की ड्रेस में थे। पुलिस ने चार नामजद समेत 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, सशस्त्र बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार मिश्रा के मुताबिक पीड़ित आदिल सिद्दीकी मूल रूप से उन्नाव जनपद के मौरावां पारा के रहने वाले हैं। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वह पेशी पर आए थे। उन्हें अपर जिला जज सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन में पेशी होनी थी।

इस बीच कचहरी परिसर में ही मड़ियांव गांव के रहने वाले बृजेंद्र उर्फ वीरू और जानकीपुरम के राहुल कोटा, अभय गौड़ उर्फ बाबू, तनवीर और 15-20 अज्ञात लोग। सभी अधिवक्ता की ड्रेस पहने थे। बृजेंद्र के हाथ में पिस्टल थी। सभी ने पकड़कर खींचा और लात-घूसों से जमकर पीटना शुरू कर दिया।

हमले के दौरान बृजेंद्र ने जान से मारने की नियत से फायर झोंका। फायर मिस हो गई। इसके बाद बौखलाए वीरू ने पिस्टल की बट से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। हमले में सिर फट गया और चेहरे पर गंभीर चोटे आयीं। खून से लथपथ होकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। इस बीच हमलावर भाग निकले। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

वजीरगंज पुलिस पहुंची घायल आदिल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल आदिल की तहरीर पर जानलेवा हमला, सशस्त्र बलवा, धमकी और मारपीट समेत अन्य धाराओं में बृजेंद्र समेत चारों नामजत और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 2nd April 2023

Today’s Horoscope 2nd April 2023 | आज का राशि फल दिनांक 2 अप्रैल 2023

3 years ago
farmer movement

बीजेपी सरकार ने किसान आंदोलन (Farmer Movement) के तीन सालों बाद दिल्ली पुलिस से जारी करवाए नोटिस

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

TaskUs

TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

March 19, 2026
Galgotias University

L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to Prepare Students for the EV Future

March 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)