Shemaroo Umang - अभिनेता अभय भार्गव ने बताया, शेमारू उमंग के नए
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

अभिनेता अभय भार्गव ने बताया, शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) के नए शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो में उनका किरदार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामर्थ्यपूर्ण है

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 23, 2024
in मनोरंजन
0
Shemaroo Umang

प्रतिष्ठित अभिनेता अभय भार्गव शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) के नए शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ के साथ एक बार फिर पर्दे पर नजर आ रहे हैं। अभय भार्गव अपनी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वे अपने प्रदर्शन से उनकी अभिनय की एक अनोखी छाप छोड़ने के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें एकता कपूर के प्रोडक्शन में उनका उल्लेखनीय काम भी शामिल है।

ये भी पड़े– Shemaroo Umang और बालाजी टेलीफिल्म्स एक साथ लेकर आ रहे हैं एक नया मनोरंजक शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’

अभय भार्गव फिर एक बार एकता कपूर के साथ जुड़ते हुए शेमारू उमंग और बालाजी टेलीफिल्म्स के नए शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में दिखाई देंगे। वे आशी, जिसका किरदार स्वाति शर्मा निभा रही हैं, के प्यारे और दयालु ससुर के किरदार में नजर आएँगे। यह कहानी हमें ससुर और बहु के रिश्ते को गहराई से समझने में मदत करेगी और उस रिश्ते को एक नई परिभाषा प्रदान करेगी। यह शो सदियों से चलती आ रही धारणा में बदलाव लाएगा कि एक लड़की के माता-पिता जितना प्यार उसे उसके ससुराल वाले नहीं कर सकते।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अपने किरदार के बारे में बताते हुए, अभय भार्गव कहते हैं, “मेरा किरदार अमित एक प्रगतिशील व्यक्ति है, जो परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देता है, खासकर आशी को, जो न सिर्फ उनकी बहू है, बल्कि उन्हें वह अपनी बेटी की तरह भी प्यार करता है। मेरा मानना है कि जब एक महिला की शादी हो जाती है, तो वह जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत करती है, और उसके परिवार के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि वह उसके ससुराल को अपने घर जैसा महसूस करे और उसे वही प्यार मिले, जैसा उसे अपने घर में मिला था। बहु एक अनमोल उपहार है, और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें अपनी बेटियों के समान स्नेह के साथ अपने परिवार में अपनाएँ।” (Shemaroo Umang)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि मेरा किरदार अमित, बहू और ससुर के रिश्तों के प्रति समाज की विचारधारा में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। अमित और आशी का बंधन इस बात का प्रमाण है कि परिवार में प्यार कभी अलग नहीं होता। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे द्वारा निभाए गए किरदार से मूल्यवान सबक सीखेंगे, जिससे भारतीय समाज में अधिक प्रेमपूर्ण वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। मैं हमारी टेलीविज़न स्क्रीन पर इतनी खूबसूरत और परिवर्तनकारी कहानी पेश करने के लिए शेमारू उमंग और एकता कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) को दिल से धन्यवाद् देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस शो को बाँहें फैलाकर अपनाएँगे और इसे अपना प्यार देंगे।”

शो में स्वाति शर्मा और भरत अहलावत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे और उसी तरह ख्याति केसवानी भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ अपनी अनोखी कथा और प्रभावशाली किरदारों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है, जो प्रेक्षकों के सामने प्रेम और पारिवारिक संबंधों की शक्ति की झलक पेश करेगा। ऐसी अनोखी कहानी देखने के लिए देखते रहिए ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर। (Shemaroo Umang)

Tags: Abhay BhargavaBalaji TelefilmsChahenge Tumhe ItnaentertainmentShemaroo Umang
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Tweets

ट्विटर अपंजीकृत लोगों को ट्वीट तक पहुंचने से रोकता है, एलोन मस्क ने डेटा चोरी होने से रोकने के लिए इसे “अस्थायी आपातकालीन उपाय” कहा है|

3 years ago
Remedies

Hair Fall : यदि आप भी अपने झड़ते हुए बालो से परेशान हैं तो आज ही अपनाएं ये उपाए| 

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

IISER Aptitude Test

IISER Aptitude Test (आईएटी) 2026 का रजिस्ट्रेशन 5 मार्च से शुरू; परीक्षा 7 जून को होगी

March 3, 2026
ICC T20 World Cup

Top 4 Group Stage Matches of the 2026 ICC T20 World Cup ft. Zimbabwe vs Australia, Nepal vs England, and More

March 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)