महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह - Nav Times News
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 26, 2025
in राष्ट्रिय
0
महाकुंभ मेले

26 जून 2025 महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद, अदाणी समूह सेवा के अपने संकल्प को लेकर पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचा है। देश और दुनिया में आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में अदाणी समूह ने लाखों लोगों की सेवा की थी। अब अदाणी समूह ओडिशा के पुरी में हर साल आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान सेवाकार्य करेगा। महा कुंभ के बाद रथ यात्रा में सेवा – इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में महा कुंभ मेले के दौरान अदाणी समूह ने अपने स्वयं सेवकों की मदद से निःशुल्क भोजन कराने के लिए विशाल भंडारे, मुफ्त गॉल्फ कार्ट सुविधा और निःशुल्क आरती वितरण का आयोजन किया था।

अदाणी समूह अब सेवाकार्य के अपने संकल्प को लेकर भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक – ओडिशा की पुरी रथ यात्रा में पहुंचा है। पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर साल आयोजित होने वाली नौ दिवसीय रथ यात्रा में देश और दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।सेवक के रूप में मौजूद रहेगा अदाणी समूह – अदाणी समूह हमेशा ही बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े समाजसेवा के कामों में बढ़चढ़ कर शामिल होता रहा है। धीरे-धीरे, अदाणी समूह भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में होने वाले सेवाकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। यह भागीदारी एक प्रायोजक के रूप में नहीं, बल्कि सेवक के रूप में होगी।चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी समूह “सेवा ही साधना है” के मूलमंत्र के साथ 26 जून से 8 जुलाई तक पुरी रथ यात्रा में सेवा कार्यों का आयोजन करेगा। इन सेवाकार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं और रथयात्रा के आयोजन में लगे हुए कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

ये भी पड़े-अदाणी का नया युग: ऊर्जा से उम्मीद तक, कारोबार से बदलाव तक

मिलेगा निःशुल्क पौष्टिक भोजन और पेय पदार्थ -रथयात्रा के दौरान लगभग 40 लाख लोगों को निशुल्क भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। श्रद्धालुओं और आयोजन के लिए तैनात कर्मचारियों की मदद करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें शामिल हैं खाद्य काउंटरों के जरिए निःशुल्क और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना, शहर भर में निःशुल्क शीतल पेय के काउंटर, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफगार्डों का सहयोग, समुद्र तट की सफाई आदि। इसके अलावा रथ यात्रा ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए निःशुल्क टी-शर्ट, नगरपालिका कर्मचारियों के लिए फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट, रेनकोट, टोपियों और छातों का वितरण भी किया जाएगा। यह सेवा कार्य अदाणी समूह, पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के बीच सहयोग से किए जा रहे हैं।

महा कुंभ में लाखों की हुई थी सेवा-इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में 45 दिवसीय महाकुंभ मेले के दौरान अदाणी समूह ने इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर सेवा कार्यों का आयोजन किया था। समूह ने इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं में निःशुल्क भोजन वितरण करवाया था और सेवा के लिए अन्य सुविधाएं दी थीं। 21 जनवरी 2025 को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने महा कुंभ में हो रहे सेवा कार्यो में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आरती और पूजा-अर्चना भी की।

पुरी में सेवा का परम महत्व-अगर महाकुंभ का सेवा कार्य पैमाना के हिसाब से बड़ा था तो रथ यात्रा आत्मीयता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पुरी में भले ही श्रद्धालुओं की संख्या महाकुंभ के मुकाबले कम हो लेकिन आध्यात्मिक ऊर्जा कई गुना अधिक है। रथ यात्रा के दौरान अदाणी समूह सिर्फ सेवा ही नहीं कर रहा, बल्कि विकास के उस दृष्टिकोण को मजबूत कर रहा है जो भारतीय संस्कृति, समुदाय और करुणा पर आधारित हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

अदाणी समूह समर्पित भाव से जुटा-सेवा के प्रति अदाणी समूह के समर्पण को इस बात से समझा जा सकता है कि सेवा के सभी कार्य सीधे समूह से जुड़े लोगों द्वारा किए जा रहा हैं। सेवा कार्यक्रम की योजनाएं महीनों पहले स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर बनाई गई हैं। स्वयंसेवक भी अदाणी समूह के सदस्य हैं या फिर स्थानीय समुदायों से जुड़े हुए हैं। सेवा कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी अदाणी समूह से जुड़े उन सदस्यों के ऊपर है, जो लंबे वक्त से स्थानीय लोगों से जुड़े हुए हैं।चाहे प्रयागराज हो या पुरी, आस्था से जुड़ी सेवा का यह विनम्र प्रयास दिखाता है कि आधुनिक भारतीय उद्योगजगत और देश की आध्यात्मिक परंपराएं कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल सकते हैं। (महाकुंभ मेले)

Tags: Adani groupMaha Kumbh MelaPuri Rath Yatraमहाकुंभ मेले
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Worldwide

चीन में कोरोना ने मचाई तबाही, दुनियाभर में कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी देखने को मिल रही, 7 दिन में 36 लाख केस, 10 हजार मौतें|

3 years ago
Shocking Case

अमेरिका के फ्लोरिडा से आया हैरान करने वाला मामला, ‘रेप से बेहतर तुम मुझे गोली मार दो’, लड़की ने हमलावर से लगाई गुहार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)