Harshvardhan Chauhan आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रैली में लोगो को
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हिमाचल प्रदेश

आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रैली में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा- हिमाचल प्रदेश में 5 वर्षों के भीतर ही व्यवस्था में नजर आएगा परिवर्तन|

उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनाहट में आयोजित जनआभार एवं अभिनंदन रैली में भाग लिया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 6, 2023
in हिमाचल प्रदेश
2
Harshvardhan Chauhan

उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने (Harshvardhan Chauhan) आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनाहट में आयोजित जनआभार एवं अभिनंदन रैली में भाग लिया। इससे पूर्व रोनाहाट पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने हर्षवर्धन चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा रोनाहाट उप तहसील की विभिन्न 15 ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया।

उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर छठी बार विधानसभा भेजने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव न केवल हिमाचल बल्कि देश के लिए महत्वपूर्ण चुनाव था। उन्होंने कांग्रेस को स्पष्ट जनमत देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि मिशन रिपीट का भाजपा का सपना टूट गया। (Harshvardhan Chauhan) उप चुनाव में भाजपा सत्ता में रहते भी चारों सीटें हारी, यह प्रदेश विधानसभा चुनाव का सैमिफाईनल था और यहीं से कांग्रेस सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। यह चुनाव सत्ता परिवर्तन और ईमानदारी की जीत का चुनाव था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद अब देश में भी सत्ता का परिर्वतन होगा।

ये भी पड़े – Redmi Note 12 5G पर मिल रहा बेस्ट ऑफर, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, जाने फ़ोन की कीमत और फीचर|

उन्होंने कहा कि हाटी का मुददा हो या फिर डराना-धमकाना, भाजपा ने सभी हथकंडे अपनाये, लेकिन जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। (Harshvardhan Chauhan) उन्होंने कहा कि हाटी का मुददा अब कहां गया, क्या यहां के लोगों को एसटी का दर्जा मिल गया, यह सब महज वोट की राजनीति थी, लेकिन इसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे देकर वोट खरीदने के प्रयास किये, राजनीति का स्तर कभी इतना नहीं गिरा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला, समाज में इस प्रकार की सोच और व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सेवा करने की भावना से आना चाहिए, न कि पैसा कमाने के लिए, ऐसी व्यवस्था परिर्वतन की आज जरूरत है। (Harshvardhan Chauhan) उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु साधारण परिवार से हैं और ईमानदार  नेता हैं, जिनके नेतृत्व का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, 11 हजार करोड़ की देनदारी तो कर्मचारियों की है, विकास के लिए पैसा बचा ही कहां है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग हुआ, भाजपा रैलियों में सरकारी बसों व तंत्र का दुरूपयोग हुआ।

उन्होंने कहा कि बड़ी साजिशों के बाद भी उन्हें हरा नहीं पाए, इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह समर्पण भाव से क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि नये शिक्षण संस्थान खोलने कहां तक सही थे, जहां एक भी अध्यापक की व्यवस्था नहीं की गई थी, (Harshvardhan Chauhan) अधोसंरचना बिल्कुल भी नहीं थी। लगभग 950 संस्थान ऐसे खोले गए, जिसके लिए धन, भवन, स्टाफ की व्यवस्था नहीं थी । उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए, पिछली सरकार में इस प्रकार की दुर्भावनाओं को बल मिला था।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है भवन बनाना, स्टाफ की व्यवस्था करना, प्रदेश का वित्तीय बोझ कम करना है और खर्चे भी कम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपने वायदे के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस दिया, (Harshvardhan Chauhan) इसमें किसी प्रकार की शंका की जरूरत नहीं है और पैंशन का खाका भी कर्मचारियों की इच्छानुसार बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितने भी वायदे किये उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती व कठिन क्षेत्र के पदों को भरा जाएगा और जरूरत के अनुसार संस्थानों को खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज ईमानदार मंत्रीमंडल बना है और हम प्रदेश को विकास की राह पर आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल डिजल के दाम आज भी अनेक राज्यों से कम हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव में रहने वाले लोगों के कार्य प्राथमिकता पर किए जाएं। शिलाई कांग्रेस समिति अध्यक्ष सीता राम शर्मा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरी राम शास्त्री तथा रणजीत सिंह नेगी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इससे पूर्व कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रविन्द्र चौहान ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर शिलाई कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, यशपाल चौहान पूर्व प्रधान हलां, संत राम शर्मा प्रधान शकोनी, जगत राम विद्या देवी जिला परिषद, प्रियंका ठाकुर पंचायत समिति, जगत चौहान प्रधान नैणी धार, सरिता देवी पंचायत समिति सरांहा, गुमान सिंह नंबरदार, (Harshvardhan Chauhan) रजो देवी, महिला कांग्रेस सचिव, सविता देवी प्रधान हलां, चंद्रकला प्रधान कोटी, किरण बाला पंचायत समिति, तारा चौहान के अलावा विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Tags: Ayush MinisterChief Minister Sukhwinder Singh SukhuCongress GovernmentHarshvardhan ChauhanHImachal PradeshNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPublic thanks and greeting rallyShillai Congress Committee PresidentShillayiSita Ram SharmaState News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

IAS and PCS transfer

IAS and PCS transfer: यूपी में चार आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादले

3 years ago
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने किया पोस्ट- प्लीज अपना टेस्ट कराएं

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chaitra Amavasya 2026

Chaitra Amavasya 2026

March 17, 2026
Sitaram Jaipuria Foundation

Celebrating Life Savers – Sitaram Jaipuria Foundation Hosts the 3rd Edition of Medical & Healthcare Excellence Awards

March 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)