8 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, विराट
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, February 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

8 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, विराट पर सस्पेंस बरकरार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 14, 2022
in खेल
0
वनडे

लंदन। पहले वनडे में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराने वाली भारतीय टीम गुरुवार को ला‌र्ड्स में दूसरे वनडे फिर मेजबानों को मात देकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। भारतीय टीम बेहतरीन फार्म में है। उसे एक और जीत हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। भारतीय टीम ने पहले वनडे में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 25.2 ओवर में 110 रनों पर आलआउट कर दिया था। इंग्लैंड का यह भारत के विरुद्ध वनडे में सबसे कम स्कोर रहा।

पूर्व कप्तान विराट कोहली का ग्रोइन की चोट के कारण इस मैच में भी खेलना संदिग्ध है। लंबे समय से खराब फार्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्ता कोहली चोट के कारण पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे। भारतीय टीम ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी।

तेज गेंदबाजी दमदार:

रोहित शर्मा और उनकी टीम को उम्मीद होगी कि उनके गेंदबाजों को ला‌र्ड्स की पिच से भी ओवल जैसी मदद मिलेगी। बुमराह शानदार फार्म में चल रहे हैं जबकि मोहम्मद शमी किसी भी विरोधी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम हैं। दोनों ने मिलकर पहले वनडे में नौ विकेट लिए थे।

ओपनिंग जबरदस्त

ओवल में रोहित ने 58 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी खेली और साथी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ मिलकर भारत को बिना विकेट खोए लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे अन्य बल्लेबाजों को ओवल की पिच पर खुद को परखने का मौका नहीं मिला।

इंग्लैंड को बेहतर करनी होगी बल्लेबाजी :

जोस बटलर, जो रूट, बेन स्टोक्स, जानी बेयरस्टो, जेसन राय और लियाम लिविंगस्टोन की मौजूदगी वाला इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को रौंद सकता है लेकिन ओवल में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में ये सभी बल्लेबाज विफल रहे। ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम को भारतीय आक्रमण के सामने संभलकर खेलना होगा। ला‌र्ड्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी की अनुकूल होती है।

टीमें इस प्रकार हैं :

इंग्लैंड

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन राय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टाप्ली और डेविड विली।

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्रा सिंह चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कुष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Tags: cricketheadlinesInd vs Eng 2nd ODIJos ButtlerRohit SharmaSports and RecreationVirat KohliVirat Kohli injurredVirat Kohli injury
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Android

Android को लेकर ग्लोबल टेक कंपनी Google ने भारत को दी चेतावनी|

3 years ago
Tarn Taran

पंजाब के तरनतारन में एक पुलिस चौकी पर हमला, इलाके में मचा हड़कंप, खालिस्तानी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kotak Mahindra Prime Limited

Kotak Mahindra Prime Limited द्वारा समर्थित सेवलाइफ फाउंडेशन ने किया एनएच-60 के उच्च जोखिम वाले पिंपलगांव-मालेगांव खंड पर बुनियादी आघात जीवन सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

February 16, 2026
Cipcal

Cipcal ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब

February 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)