सैटेलाइट सिस्टम से होगा हवा में विमानों का संचालन
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, March 29, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

सैटेलाइट सिस्टम से होगा हवा में विमानों का संचालन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in राष्ट्रिय
4
विमानों

जेएनएन: विमानों की लैंडिंग के मामले में भारत ने नई उड़ान भरी है। गुरुवार को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) ने इसरो के सहयोग से विमान लैंड कराने की नई तकनीक का सफल परीक्षण किया। इंडिगो एयरलाइन के विमान ने राजस्थान के किशनगढ़ स्थित हवाईअड्डे पर गगन आधारित एलपीवी तकनीक के माध्यम से विमान लैंड कराया। अमेरिका, यूरोप और जापान के बाद भारत चौथा देश है, जिसने यह तकनीक विकसित की है।

अब होगी विमानों की लैंडिंग सुरक्षित

दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित छोटे हवाईअड्डों पर खराब मौसम में हवाई जहाज की लैंडिंग कराना सबसे चुनौतीपूर्ण काम होता है। यही कारण है कि अक्सर मौसम थोड़ा सा खराब होते ही उड़ान रोकनी पड़ती है या उसे डायवर्ट करना पड़ता है। गगन आधारित एलपीवी (लोकलाइजर परफार्मेस विद वर्टिकल गाइडेंस) तकनीक के प्रयोग से यह समस्या दूर होगी और विमानों की लैंडिंग सुरक्षित होगी।

बहुत महंगी है मौजूदा तकनीक

खराब मौसम या कम दृश्यता में विमान की लैंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली मौजूदा तकनीक आइएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) बहुत महंगी है। यही कारण है कि देशभर में सौ से ज्यादा एयरपोर्ट पर अभी तक मात्र 50 से कुछ ही ज्यादा रनवे पर इस सिस्टम को लगाया गया है। हर रनवे पर यह सुविधा नहीं होने के कारण ही सभी हवाईअड्डों पर देर रात या थोड़े से भी खराब मौसम में विमान लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जाती है।

नई तकनीकी से बदल जाएगी व्यवस्था

गगन यानी जीपीएस एडेड जियो आग्मेंटेड नेविगेशन को इसरो ने विकसित किया है। यह नेविगेशन सिस्टम इसरो द्वारा लांच किए गए जीसैट-8, जीसैट-10 और जीसैट-15 सेटेलाइट के माध्यम से काम करता है। इसी गगन को आधार बनाते हुए एएआइ ने इसरो के साथ मिलकर गगन आधारित एलपीवी विकसित किया है। इसकी मदद से रनवे पर आइएलएस के बिना ही सेटेलाइट से मिले डाटा के आधार पर विमान को उतारना संभव होगा।

ऐसे काम करती है तकनीक

अभी आइएलएस के माध्यम से विमान में पायलट को रनवे की स्थिति का पता चलता है। दृश्यता कम होने पर आइएलएस के जरिये पायलट रनवे की स्थिति की विस्तृत जानकारी पाता है और उसके हिसाब से लैंडिंग का फैसला करता है। इसमें रनवे से विमान की ऊंचाई, आखिरी छोर से उसकी दूरी, उतरने के लिए जरूरी कोण आदि की जानकारी मिलती है। आइएलएस नहीं होने की स्थिति में खराब मौसम में लैंडिंग के दौरान आपात स्थिति में पायलट को अपने अनुभव के आधार पर ही फैसला लेना पड़ता है। जरा सी चूक हादसे का कारण बन सकती है। नए एलपीवी में विमान में पायलट को सेटेलाइट के माध्यम से यह सब जानकारी मिल जाएगी। इससे विमान की लैंडिंग सुरक्षित होगी।

Tags: airport authority of IndiaIndian Space Research OrganizationISRO and AAInationalnew landing techniquenews
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

South Africa

महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापस मांगा 500 कैरेट का ग्रेट स्टार हीरा

4 years ago
Lookout Notice

वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, अब तक 154 लोगो की हुई गिरफ्तारी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)