अक्षय कुमार को अपनी गलती का हुआ अहसास, तंबाकू ब्रांड का एड करने पर मांगी माफी, फीस को लेकर कही ये बात
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

अक्षय कुमार को अपनी गलती का हुआ अहसास, तंबाकू ब्रांड का एड करने पर मांगी माफी, फीस को लेकर कही ये बात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 21, 2022
in मनोरंजन
0
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

नई दिल्ली: बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वो अब तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे। अपने फैंस से कड़ी आलोचनाओं का सामना करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लोगों से माफी भी मांगी है। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल इलाइची से जुड़े उत्पादों के विज्ञापन में नजर आए थे। जिसके बाद उनके फैंस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी आलोचना की थी। विमल इलाइची एक ऐसा ब्रांड है जो तंबाकू उत्पाद भी बेचता है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर मांगी माफी

अक्षय कुमार ने विमल ब्रांड का प्रचार करने के लिए अपने फैंस से माफी मांगते हुए ट्वीट किया कि, ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है, जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। साथ ही मैंने फैसला किया है कि विज्ञापन के लिए ली गई एड फीस का चैरिटी में दान करूंगा।

🙏🏻 pic.twitter.com/rBMZqGDdUI

— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 20, 2022

विज्ञापन के जारी रहने को लेकर सफाई

ट्वीट में अक्षय ने विज्ञापन के आन एयर रहने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि, विमाल इलायची के साथ मेरी बाध्यकारी अनुबंध की कानूनी अवधि तक विज्ञापन का प्रसारण ब्रांड जारी रख सकता है। लेकिन उन्होंने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि वो अपने भविष्य के फैसलों को बहुत सोच समझकर लेंगे।

आखिर क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि विमल इलाइची एक हालिया विज्ञापन में शाहरुख खान और अजय देवगन, अक्षय कुमार का ‘विमल यूनिवर्स’ में स्वागत करते नजर आए। जिसमें वो सभी विमल ब्रांड को सलामी देते हुए इलाइची का सेवन करते हैं। अक्षय कुमार के फैंस उनके द्वारा तंबाकू से जुड़े ब्रांड को प्रमोट करने को लेकर नाराज हैं। फैंस ने अक्षय कुमार के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर विरोध जताया, जिसमें वो शराब, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के प्रति अपने अरुचि के बारे में बता रहे हैं।

Tags: Akshay KumarAkshay Kumar apologizesakshay kumar twitternationalnewstobacco products advertisingvimal Elaichi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

G20 Summit

जी20 शिखर सम्मेलन और इसके सुरक्षा निहितार्थों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के लिए 2023 महत्वपूर्ण वर्ष: शाह

3 years ago
ED

गाजीपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी व उसके करीबियों के यहां छापा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

L&T Finance

L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions

March 6, 2026
Huawei

Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

March 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)