भारत बंद के एलान के बीच उत्तराखंड में अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ के जवान तैनात
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

भारत बंद के एलान के बीच उत्तराखंड में अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ के जवान तैनात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 20, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
भारत बंद

देहरादून: अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे संदेश को लेकर उत्तराखंड पुलिस सतर्क हो गई है। प्रदेशभर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिलों के प्रभारियों को सजग रहने के निर्देश जारी किए हैं।

युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील

रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से प्रसारित हुआ। पोस्टर में भारत बंद, बायकाट अग्निपथ और युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है। वहीं युवाओं की ओर से इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसका पुलिस ने भी संज्ञान लिया है।

ये भी पड़े –Today’s Horoscope 21st June 2022 | आज का राशि फल दिनांक 21 जून 2022

सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही पोस्ट को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि बंद का आह्वान किसी संगठन या दल की ओर से नहीं किया गया है।

नगर को 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया

देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि भारत बंद की पोस्ट और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को देखते हुए नगर को 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी मार्गों पर पेट्रोलिंग की जा रही है।

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस व आप ने किया प्रदर्शन

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ के विरोध में उत्तराखंड में प्रदर्शन का क्रम रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकत्र्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों में विरोध-प्रदर्शन किया और देहरादून स्थित लैंसडौन चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। दूसरी तरफ, पौड़ी जिले के कोटद्वार में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। वहीं, कुमाऊं में हल्द्वानी, नैनीताल, टनकपुर आदि में भी प्रदर्शन जारी रहे।

Tags: Agnipath ProtestAgnipath Scheme ProtestAgnipath Yojanabharat bandhdehradun-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 15th May 2023

Today’s Horoscope 15th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 15 मई 2023

3 years ago
Attack on Muslim youths

कर्नाटक में हिंदू महिला दोस्तों के साथ घूम रहे 3 मुस्लिम युवकों पर हमला, मामले की जांच जारी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 25, 2026
Novelty Wealth

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)