• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

रिपेयरिंंग के लिए भारत पहुंचा अमेरिकी नेवी का जहाज, पहली बार बही है ‘उल्टी गंगा’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 8, 2022
in राष्ट्रिय
0
अमेरिकी

नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ मेक इन इंडिया की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाते हुए भारत अब अमेरिकी नौसेना के जंगी जहाज चा‌र्ल्स ड्रिव की मरम्मत समेत अन्य सर्विस करेगा। अमेरिकी नौसेना का यह जहाज मरम्मत के लिए रविवार को चेन्नई के कट्टुपल्ली में एलएंडटी के शिपयार्ड में पहुंचा। यह दोनों देशों के रक्षा संबंधों में नया आयाम जोड़ेगा।

अमेरिकी नौसेनिक जहाज के मरम्मत के लिए भारत आने की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रक्षा सचिव डा. अजय कुमार, नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे, तमिलनाडु व पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग आफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल एस वेंकटरमन और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी चा‌र्ल्स ड्रिव का स्वागत करने के लिए एलएंडटी शिपयार्ड में मौजूद थे।

इस मौके पर अमेरिका के चेन्नई स्थिति महावाणिज्य दूत जुडिथ रेविन और रक्षा अटैची रियर एडमिरल माइकल बेकर भी उपस्थित रहे। भारत में किसी अमेरिकी नौसेना के जहाज की पहली बार मरम्मत होगी। अमेरिकी नौसेना ने जहाज के रखरखाव के लिए एलएंडटी के शिपयार्ड से अनुबंध किया था। अमेरिकी नौसैनिक पोत का यहां आना वैश्विक जहाज मरम्मत बाजार में भारत की शिपयार्ड की क्षमताओं को दर्शाता है।

इस मौके पर रक्षा सचिव ने चा‌र्ल्स ड्रिव का स्वागत करते हुए कहा कि मरम्मत व सर्विस के लिए अमेरिकी जहाज का आना भारतीय जहाज निर्माण उद्योग ही नहीं, भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए भी एक रेड लेटर डे है। यह भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और हमारे गहरे जुड़ाव के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।

रक्षा सचिव ने कहा कि भारतीय जहाज निर्माण उद्योग के पास आज लगभग दो अरब डालर के कारोबार के साथ छह प्रमुख शिपयार्ड हैं। हमारा अपना डिजाइन हाउस है और यह सभी प्रकार के अत्याधुनिक जहाज बनाने में सक्षम है। डा. अजय ने कहा कि देश का पहला स्वदेशी विमान वाहक विक्रांत भारतीय जहाज निर्माण उद्योग के विकास का एक चमकदार उदाहरण है।

रक्षा सचिव ने भारत अमेरिका के रक्षा संबंधों में प्रगति को लेकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग सहयोग में जबरदस्त वृद्धि हुई है। अमेरिकी दूतावास की महावाणिज्य दूत जूडिथ रविन ने इस मौके पर इसे भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों में एक नया अध्याय करार देते हुए इसे गहरे संबंधों का प्रमाण बताया। अमेरिकी नौसैनिक जहाज का कट्टुपल्ली शिपयार्ड में मरम्मत कार्य और अन्य सर्विस 11 दिनों तक चलेगा।

Tags: India US partnershipKattupalli shipyard in ChennainationalnewsUS Navy shipUSNS Charles Drew
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Peepal

क्या पीपल (Peepal) के पेड़ के अनगिनत फायदे आप जानते है ??

4 years ago
Apna

इंदौर में Apna दल (एस) मध्य प्रदेश की चिंतन बैठक 29 मार्च को

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aeroplane Rice

Amirchand Jagdish Kumar (Exports) Ltd., Popularly Known as Aeroplane Rice Expands its Global Footprint – Plans Wholly Owned Subsidiary in Singapore

April 11, 2026
Bata India

Bata India launches new Everyday Essentials featuring Taapsee Pannu

April 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)