पीएनबी बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश, बन्दूक की नोंक पर लाखों का कैश लूटकर फरार
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पीएनबी बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश, बन्दूक की नोंक पर लाखों का कैश लूटकर फरार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 9, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
पीएनबी

काशीपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) की शाखा में गुरुवार को दोपहर बाद हथियाबंद बदमाशों ने नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया और तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बैंक कर्मचारियों से वारदात की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही आफिस की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। वारदात के वक्त बैंक में मैनेजमर सहित सात कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस की मानें तो 8 से 10 लाख रुपये की नकदी लूटी गई है। फिलहाल बैंक में लूट का मिलान जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बैंक(पीएनबी) कर्मियों के बयान लेने के बाद बताया कि इस घटना में तीन हथियारबंद बदमाश शामिल रहे हैं। इनमें से एक बदमाश ग्राहक के तौर पर बैंक में तकरीबन एक घंटे पहले से मौजूद था। तकरीबन साढ़े तीन बजे दो हथियारबंद बैंक में दाखिल हुए और इस दौरान पहले से बैंक में मौजूद बदमाश ने तमंचा निकालकर काउंटर नंबर के सामने बैंक कर्मी पर तान दिया। इस दौरान दो अन्य हथियार बंद मुख्य गेट के पास तमंचा लेकर जमे रहे। तमंचे के बल पर कैश काउंटर में रखी पूरी नकदी लूट ली। इसके बाद तीनों तमंचा लहराते हुए बैंक से बाहर की तरफ भाग निकले।

बैंक में हुई लूट की जानकारी बैंक कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी चंद्रमोहन सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी पहुंचे और उन्होंने लूट की घटना की जानकारी बैंक कर्मियों से ली। इस दौरान बैंक(पीएनबी) में लगे सीसीटीवी के जरिये तीनों हथियारबंदों की फुटेज कब्जे में लिया गया। इस दौरान बैंक में ग्राहक के तौर पर तीन लोगों के बयान भी लिए गए।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बैंक लूट मामले में अलग-अलग सात टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीओ बाजपुर, सीओ काशीपुर बीर सिंह और सीओ आशीष भारद्वाज को भी शामिल करके मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम की अध्यक्षता काशीपुर पुलिस अधीक्षक खुद करेंगे।

Tags: kashipur Bank lootKashipur PNB bank lootnainital-crimenewsPNB Bank lootRobbery in PNB Bank in Kashipurstateuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

ADC

अभिभावक बच्चों को शिक्षा के लिए करें प्रेरित, सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ : ADC

3 years ago
Mauli Jagran SHO

चंडीगढ़ के मौली जागरण के एस एच ओ ने फिर एक हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uncia Technologies

AI-Native Lending Platform Uncia Raises INR 25 Crores from Pavestone VC to Scale Globally

March 27, 2026
Garnier Color

Garnier Color Naturals Celebrates Mother–daughter Trust with Raveena Tandon and Rasha Thadani in New Campaign

March 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)