एशिया की दमदार कॉमेडियन शारुल चन्ना इस फरवरी हँसी के धमाके के साथ
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

एशिया की दमदार Comedian शारुल चन्ना इस फरवरी हँसी के धमाके के साथ लौट रही हैं अपने शहर चंडीगढ़

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 17, 2025
in मनोरंजन, लाइफस्टाइल
0
Comedian

चंडीगढ़, फरवरी, 2025: एशिया की टॉप 10 कॉमेडियन्स (Comedian) में शुमार शारुल चन्ना एक बार फिर अपने शहर चंडीगढ़ लौट रही हैं, जहाँ वे 21 फरवरी, 2025 को द लाफ क्लब में परफॉर्मेंस देंगी। सिंगापुर में रहने वालीं भारत की ये कॉमेडियन अपनी बेबाकी और समाज की दिलचस्प बातों पर चुटीले तंज के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी वे अपने खास अंदाज में हँसी, सोच और मनोरंजन से भरी एक यादगार शाम देने वाली हैं। शारुल, जो दुनिया के कई बड़े कॉमेडी फेस्टिवल्स में परफॉर्म कर चुकी हैं, अपने स्टैंड-अप के जरिए समाज की पुरानी धारणाओं को चुनौती देती हैं और लोगों को हँसी से लोटपोट कर देती हैं। भारत और सिंगापुर में पली-बढ़ी शारुल की परवरिश ने उनकी कॉमेडी को एक अनोखा अंदाज दिया है, जो अलग-अलग दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहता है। उनकी तेज़ नज़र और दमदार कहानी कहने की शैली से वे सांस्कृतिक पहलुओं को बेबाकी से परखती हैं, जो उनके दर्शकों न सिर्फ सोचने पर, बल्कि हँसने पर भी मजबूर कर देती हैं।

ये भी पड़े – फिल्ममेकर तेजस देओस्कर ने महेश मांजरेकर को ‘द वॉकिंग स्कूल ऑफ सिनेमा’ बताया; अपकमिंग फिल्म ‘Devmanoos’ में पहली बार साथ किया काम

शारुल का चंडीगढ़ लौटना सिर्फ एक परफॉर्मेंस भर नहीं है, बल्कि यह उनके लिए बचपन की गलियों में दोबारा कदम रखने, अपनी जड़ों से जुड़ने और उन कहानियों को फिर से जीने का एक खास मौका है, जिनके बीच वे बड़ी हुईं। यह शो उनके लिए एक भावनात्मक होमकमिंग है, जहाँ उनके परिवार की जड़ें गहराई से जुड़ी हुई हैं। शारुल चन्ना ने कहा, “चंडीगढ़ में परफॉर्म करना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। इस शहर से मेरी बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हैं, और यह शो उन्हीं जड़ों से फिर से जुड़ने का जरिया है।” इस दौरे की एक और खास बात यह है कि यह उनके दादा-दादी (देवान बलदेव राज साहनी और शिव कुमारी साहनी) को समर्पित है, जिन्होंने समाज सेवा, कला और सांस्कृतिक उत्थान के जरिए अपनी पहचान बनाई। उनके दादा ने उत्तर भारत में कृषि उत्पादों को बढ़ावा दिया, जबकि उनकी दादी ने सरकारी स्कूल में महिलाओं को सिलाई-बुनाई सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की। (Comedian)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शारुल ने कहा, “समाज के प्रति उनकी निष्ठा और इस शहर के लिए उनका प्रेम ही है, जो मेरी सोच और मूल्यों का आधार है। इस परफॉर्मेंस के जरिए, मैं उनकी विरासत को सलाम करना चाहती हूँ और उस गर्मजोशी, हास्य और जज़्बे का जश्न मनाना चाहती हूँ, जिसने चंडीगढ़ को मेरे लिए हमेशा ही खास बनाया है। “दर्शकों के लिए यह शो हँसी का जबरदस्त धमाका होने वाला है, जहाँ शारुल अपनी खास बेबाकी और चुटीले अंदाज में जीवन की छोटी-बड़ी बातों पर तंज कसेंगी। रोजमर्रा के मज़ेदार किस्सों से लेकर समाज की गहरी बातों तक, उनकी कॉमेडी में वह तेज़ नज़र और हास्य होगा, जो आपको हँसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगा।

इवेंट डिटेल्स:
तारीख: 21 फरवरी, 2025
समय: रात 8:00 बजे
स्थान: द लाफ क्लब, चंडीगढ़

बुकमायशो पर टिकट्स उपलब्ध हैं। एशिया की दमदार परफॉर्मर शारुल चन्ना के साथ एक यादगार कॉमेडी नाइट का हिस्सा बनने का मौका हाथ से न जाने दें। (Comedian)

Tags: Asiaburst of laughterChandigarhcomedianSharul Channa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

मुख्तार अंसारी

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, अवधेश राय हत्याकांड के मूल दस्तावेज गायब होने पर दर्ज हुई FIR

4 years ago
History

भारतीय इतिहास (History) में की गई महंगी गलती क्या है?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)