Axis Bank - पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को संगठित कर एक्सिस बैंक
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को संगठित कर एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2024
in राष्ट्रिय
0
Axis Bank

भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने और वहनीयता को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत कई पहलों का आयोजन किया। लोगों के बीच पर्यावरण संबंधी चेतना और ज़िम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए, एक्सिस बैंक ने ‘ओपन फॉर द प्लैनेट क्लीन-ए-थॉन’ का आयोजन किया, जिसमें देश के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर सफाई अभियान, आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), मॉल और क्लबों में जागरूकता कार्यक्रम और कर्मचारी से जुड़ाव संबंधी गतिविधियां शामिल रहीं।

मुंबई, पुणे, वाराणसी, नई दिल्ली, गुवाहाटी, बेंगलुरु और हैदराबाद स्थित 23 सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर 5 से 12 जून, 2024 तक एक सप्ताह तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बैंक ने ऐतिहासिक स्मारकों और प्रमुख स्थलों, जैसे- बांद्रा कार्टर रोड, माहिम समुद्र तट, जापानी गार्डन, कलंगुट समुद्र तट, वाराणसी घाट, काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और फोर्ट कोच्चि आदि के संरक्षण, सुरक्षा और जीर्णोद्धार के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए गैर-सरकारी संगठनों के साथ गठजोड़ किया है।

 ये भी पड़े– Educate गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मानद डॉक्टरेट की उपाधि

इस अभियान में बैंक के कर्मचारी, ग्राहक, स्थानीय समुदाय, पर्यावरण कार्यकर्ता, स्थानीय अधिकारी और स्वयंसेवक भाग लेंगे। कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने के लिए, बैंक 18 आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), 9 मॉल, 2 क्लब और 5 सिनेमा हॉल सहित 34 चुनिंदा स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इस गतिविधि के तहत प्रतिभागी सिम्युलेटेड एन्वायर्नमेंट में प्रतिष्ठित भारतीय स्मारकों की वर्चुअल सफाई के गेम में भाग ले सकेंगे। (Axis Bank)

एक्सिस बैंक की अध्यक्ष और ब्रांच बैंकिंग प्रमुख, अर्निका दीक्षित ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए, कहा, “एक्सिस बैंक में, हमारा मानना है कि हर छोटी पहल हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने में बड़ा बदलाव ला सकती है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर, हम अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और सामुदायिक भागीदारों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए एकजुट कर रहे हैं, जो सार्थक बदलाव ला सकती हैं। हम न केवल अपने आस-पास की सफाई कर रहे हैं, बल्कि हम साझा ज़िम्मेदारी की भावना और हरित भविष्य की आशा का पोषण भी कर रहे हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

हमारे सामूहिक प्रयास अगली पीढ़ी को भविष्य की सुरक्षा के लिए हमारे पर्यावरण की रक्षा के महत्व के बारे में जानकारी भी देंगे।” एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने मुंबई कार्यालय में कुछ पहलों- गेम्स, पज़ल, वर्ड सर्च चैलेंज और क्विज़ के रूप में शिक्षाप्रद कार्यक्रम और एनजीओ के पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए प्रदर्शनी आदि का आयोजन भी किया है। यह कार्यक्रम हमारे पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कर्मचारियों को अपेक्षाकृत अधिक वहनीय भविष्य की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु तैयार किया गया है। पिछले साल, विश्व पर्यावरण दिवस पर, एक्सिस बैंक ने 3700 से अधिक उत्साही प्रतिभागियों की भागीदारी दर्ज की, जिन्होंने भारत के 18 शहरों में 25 जलाशयों की सफाई करने के लिए श्रमदान किया और 12,794 किलोग्राम कचरा इकट्ठा किया।

इस उल्लेखनीय प्रयास को “एक सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के दौरान अधिकतम जलाशयों की सफाई” और “कई शहरों में जलाशयों से अधिकतम मात्रा में (किलोग्राम) इकट्ठा किए गए कचरे” के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के लिए एक्सिस बैंक की पहल, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एक्सिस बैंक इन व्यापक प्रयासों के माध्यम से पर्यावरणीय वहनीयता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनर्स्थापित कर रहा है, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारी पृथ्वी के पुनरुद्धार और उसकी रक्षा करने के वैश्विक प्रयासों के साथ अनुरूप है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Asia Book of RecordsAxis BankSustainable FutureWorld Environment Day
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Tata Motors

टाटा की इलेक्ट्रिक कार 50 हज़ार से ज्यादा लोगो को आई पसंद , टाटा मोटर्स कर रही तकरीबन 2025 तक 8 नई EV लॉन्च करने का प्लान

3 years ago
ileana

कैटरीना कैफ की ‘भाभी’ ने शेयर की बिकिनी फोटो, ileana का हॉट अंदाज देख छूट जाएगा पसीना!

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)