Axis Bank - एक्सिस बैंक ने प्रतिभा विकास और कौशल निर्माण के लिए
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Axis Bank ने प्रतिभा विकास और कौशल निर्माण के लिए की अड्डा247 के साथ साझेदारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 11, 2024
in व्यापार
0
Axis Bank

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों (Axis Bank) में से एक, एक्सिस बैंक ने कौशल निर्माण से जुड़ी पहलों के ज़रिये टैलेंट (प्रतिभा) पाइपलाइन विकसित करने के लिए अड्डा247 के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस गठजोड़ का उद्देश्य है बिक्री, संपर्क प्रबंधन और अन्य ग्राहक संपर्क वाली भूमिकाओं में एक्सिस बैंक के लिए युवाओं को उच्च-गुणवत्ता और नौकरी के लिए तैयार करना। इस साझेदारी के माध्यम से, एक्सिस बैंक और अड्डा247 कई पहलों की शुरुआत करेंगे जिनका उद्देश्य अगली पीढ़ी के कुशल बैंकरों की भर्ती, पोषण और निर्माण करना है। ये पहल एक सह-निर्मित और उद्देश्यपूर्ण शिक्षा अनुभव प्रदान करेगी, जो युवा पेशेवरों के लिए इस क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक जानकारी और कौशल पर केंद्रित होगा ताकि वे एक्सिस बैंक में सफल करियर बना सकें।

ये भी पड़े– पर्यावरण सुरक्षा और रोजगार सृजन की ओर अदाणी (Adani) का प्रयास

सीखने की प्रक्रियाओं को दोनों संगठनों द्वारा मिलकर इस तरह से बनाया गया है कि वे बैंकिंग में ग्राहक बिक्री और सेवा के अलग-अलग हालातों का गहराई से अभ्यास करवा सकें। इसके अलावा, इसमें ऐसे सिमुलेशन शामिल हैं जो वास्तविक दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सीखने और अनुभव को तेज करने में मदद करते हैं। एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट एंड हेड – ह्यूमन रिसोर्स, राजकमल वेम्पति ने कहा, “एक्सिस बैंक में, हम युवाओं को निखारने पर विश्वास करते हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

टैलेंट का परिदृश्य बदल रहा है, और हम युवा कर्मचारियों तक पहुंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे वे कहीं भी हों। अड्डा247 ने अपनी प्रमुख डिजिटल उपस्थिति के ज़रिये टैलेंट विकसित करने की दिशा में काफी प्रगति की है। हम अड्डा247 की पहुंच के साथ देश में युवाओं की तादाद अधिक होने की स्थिति का लाभ उठाते हुए, युवा और जीवंत कार्यबल की क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। “अड्डा247 के फाउंडर एंड सीईओ, अनिल नागर ने कहा, “अड्डा247 की शुरुआत 2010 में बैंक पावर के रूप में हुई थी, जब संस्थापकों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की नौकरी के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण देना शुरू किया था। पिछले 14 साल से अधिक समय में अड्डा247 ने एक विशाल और समकालीन डिजिटल फुटप्रिंट और कंटेंट आधारित परितंत्र के निर्माण में उल्लेखनीय रूप से निवेश किया है। (Axis Bank)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

बैंकर्सअड्डा.कॉम और पूरे परितंत्र सहित हमारी बैंकिंग केंद्रित डिजिटल परिसंपत्तियों ने हमें 90 लाख से अधिक बैंकिंग नौकरी के इच्छुक युवाओं का एक मज़बूत समुदाय और बैंकिंग करियर के लिए हमारे ऐप पर तैयारी करने वाले 1.5 लाख से अधिक नौकरी के इच्छुक लोगों का दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता आधार बनाने में मदद की है। नौकरी के इच्छुक इन लोगों को प्रतिभाशाली युवा शिक्षक (औसत आयु: 32 वर्ष, 50% महिला शिक्षक) प्रशिक्षित करते हैं, जो हमारे लर्निंग ऐप पर लाइव कक्षाओं के ज़रिये इन युवाओं को आकर्षित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं। हमें विश्वास है कि हम अपने दशकों के अनुभव, डिजिटल परिसंपत्तियों और अपने लर्निंग ऐप के साथ एक्सिस बैंक के लिए प्रभावशाली लर्निंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकेंगे।

“अड्डा247 के सीईओ, कौशल और उच्च शिक्षा, बिमलजीत सिंह भसीन ने कहा, “हम बिक्री, संपर्क प्रबंधन और ग्राहक सेवा से जुड़ी नौकरी के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण में एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी कर उत्साहित हैं। यह गठजोड़ नौकरी पाने के इच्छुक लोगों को नौकरी के लिए तैयार करने की पेशकश करने में एक्सिस बैंक के मज़बूत टैलेंट निर्माण तरीकों को अड्डा की विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगा। नौकरी के इच्छुक लोग एक्सिस बैंक में अपना करियर बनाने के लिए आवश्यक मानसिकता, कौशल और विशेषज्ञता हासिल करने के लिए तैयार लर्निंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस संयुक्त पहल के ज़रिये, हम टियर-3 और टियर-4 शहरों सहित हर इलाके में पहुंच बनाकर पूरे देश में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए मांग के अनुरूप कौशल सीखने और एक्सिस बैंक के साथ रोज़गार पाने के अवसर पैदा करना चाहते हैं।” (Axis Bank)

Tags: Adda247Axis BankDevelopmentSkill
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Ram Navami

रामनवमी के अवसर पर इंदौर में हुआ बड़ा हादसा, मंदिर में ढही बावड़ी की छत; अब तक आठ लोगो के मौत की पुष्टि|

3 years ago
आइटीसी

आइटीसी: मरे हुए का लोन, इतने थे शातिर कि बैंकों को ठग लेते थे

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)