• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Azam Khan की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति का मामले में जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची ED की टीम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Azam Khan

रामपुर। रामपुर शहर विधायक आजम खां(Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाई कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद भी वह जेल से नहीं छूट सके हैं। ईडी ने भी उन पर शिकंजा कस दिया है। ईडी की टीम जांच पड़ताल के लिए जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गई है। ईडी के संयुक्त निदेशक अमित मिश्रा के नेतृत्व में टीम जौहर यूनिवर्सिटी में रिकॉर्ड खंगाल रही है।

तहसीलदार प्रमोद कुमार भी लेखपालों के साथ पहुंच गए हैं। इस मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने ढाई साल पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि आजम खां ने विदेश से पैसा लिया है और उसे जौहर यूनिवर्सिटी में लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसकी जांच कराई जाए। तब ईडी ने मनी लांड्रिंग में केस दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही प्रशासन ने ईडी को जांच रिपोर्ट भेजी थी।

इसमें कहा था कि आजम खां(Azam Khan) ने किसानों, अनुसूचित जाति के लोगों और शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा कर यूनिवर्सिटी बनाई है। उनके खिलाफ जमीन कब्जाने के 30 मुकदमे दर्ज हुए हैं। तब यूनिवर्सिटी की टीम रामपुर आई थी और प्रशासन से पूरी रिपोर्ट भी ली थी। अब फिर यूनिवर्सिटी आई है, जहां वीडियोग्राफी के साथ ही यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड भी देख रही है।

दो बकायेदारों को हवालात में डाला : राजस्व वसूली के लिए तहसीलदार ने क्षेत्र में दबिश दीं। इस दौरान दो बकाएदारों को हवालात में डाला। एक बकाएदार द्वारा 50 हजार रुपये की अदायगी करने पर उसे छोड़ दिया गया। मंगलवार को भी तहसीलदार अवनीश सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुस्तफाबाद खुर्द में 20 लाख के बकाएदार हरविंद्र सिंह के घर दबिश दी। तहसीलदार ने बताया कि बकाएदार ने बकाया जमा नहीं किया, जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया है। यदि स्वजन के माध्यम से बकाया जमा कराया जाएगा तो छोड़ दिया जाएगा नहीं तो हवालात में रखा जाएगा।

तहसीलदार ने बताया कि इसके बाद वसूली टीम ग्राम टाहकलां पहुंची, जहां निशान सिंह के घर छापा मारा, लेकिन निशान सिंह टीम को देखकर फरार हो गए। इस बीच अन्य बकाएदारों से करीब 50 हजार रुपये की वसूली की गई। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा है। टीम में नायब तहसीलदार शरद सिंह, रियाज अहमद और जहीन आलम समेत अनेक राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Tags: Azam KhanAzam Khan NewsAzam Khans Jauhar UniversityJauhar University Controversymoradabad-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

अर्जुन रामपाल

Sonakshi Sinha के भाई की फिल्म में काम करेंगे अर्जुन रामपाल, कहा- ‘मैं सिन्हा परिवार से बहुत प्यार करता…’

4 years ago
donation camps

विश्वास फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो रक्तदान शिविरों में किया 188 युवाओं ने रक्तदान|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)