'बेबी जॉन' का धमाका इस रविवार!
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘बेबी जॉन’ का धमाका इस रविवार!

वरुण धवन की एक्शन-इमोशन से भरपूर फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 27 जुलाई, रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर।

Neha by Neha
July 24, 2025
in मनोरंजन
0
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई, जुलाई 2025: तैयार हो जाइए एक ब्लॉकबस्टर मसाला एंटरटेनर के लिए, क्योंकि वरुण धवन ला रहे हैं स्वैग, कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एक्शन से भरपूर ‘बेबी जॉन’, जिसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर हो रहा है इस रविवार, 27 जुलाई को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

कलीस के निर्देशन में बनी और जियो स्टूडियोज़, एटली, ए फॉर एप्पल स्टूडियोज़ और सिने 1 प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म एक दमदार एक्शन थ्रिलर है, जो आपके घर ला रही है जोरदार ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट। बाप-बेटी की दिल छू लेने वाली बॉन्डिंग हो या जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस, हँसी के पल हों या इमोशनल मोड़, ‘बेबी जॉन’ हर फ्रेम में समेटे है कुछ खास।

ये भी पड़े-नागपुर में ‘शिव चेतना और सावन के स्वर्णिम रहस्य’

मुख्य भूमिका में वरुण धवन के साथ हैं नेशनल अवॉर्ड विजेता कीर्ति सुरेश और हर किरदार में जान डालने वालीं वामिका गब्बी, जो फिल्म में गहराई और जज़्बात लाने का काम करती हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ निभा रहे हैं एक दमदार विलेन का किरदार, जो हर सीन में भरते हैं टेंशन और ट्विस्ट। फिल्म की एनर्जी को और बढ़ाता है दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार चार्टबस्टर ‘नैन मटक्का’, जो पहले से ही बना है सबका फेवरेट।

शानदार स्टारकास्ट, स्टाइलिश एक्शन, इमोशनल टच और मसालेदार मनोरंजन के साथ, ‘बेबी जॉन’ परफेक्ट फुल फैमिली फिल्म है, दिल से भी और एक्शन से भी।

वरुण धवन कहते हैं, “मुझे हमेशा ऐसे किरदार पसंद रहे हैं, जो खुशमिजाज़ और मास अपील वाले हों। ‘बेबी जॉन’ ने मुझे ऐसा ही किरदार निभाने का मौका दिया। साथ ही मुझे एक इंटेंस किरदार को भी एक्सप्लोर करने का चैलेंज मिला। मुझे खुशी है कि यह फिल्म अब ज़ी सिनेमा के जरिए पूरे देश तक पहुँच रही है। यकीन मानिए, इसमें मेरा दिल लगा है।“

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

कीर्ति सुरेश ने कहा, “मेरे लिए परिवार सबसे बड़ी चीज़ है और यह फिल्म उस भावना को बखूबी दिखाती है। उम्मीद है कि यह कहानी आपके दिल तक पहुँचेगी। ज़रूर देखिए ‘बेबी जॉन’ का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर।”

वामिका गब्बी ने कहा, “बेबी जॉन मेरे लिए एक बड़ा लर्निंग एक्सपीरियंस रहा, क्योंकि यह फिल्म बहुत तेज़, गंभीर और डिमांडिंग थी। लेकिन, हमने पूरी टीम के साथ मिलकर दिल से काम किया और मुझे खुशी है कि अब दर्शक इसे ज़ी सिनेमा पर देख पाएँगे।”

यह कहानी एक पूर्व पुलिसवाले के जीवन पर आधारित है, जो अपनी बेटी को एक खतरनाक अतीत से बचाकर शांति से जी रहा है। लेकिन, जब पुराना दुश्मन लौटता है, तो उसे फिर से हथियार उठाना पड़ता है। देखना यह है कि क्या वह अपने बीते कल का हिसाब चुका पाएगा? क्या वह अपनी बेटी को महफूज़ रख पाएगा?

जानने के लिए देखिए ‘बेबी जॉन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार, 27 जुलाई रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Tags: Action Packed DramaBaby John PremiereDil Se Action TakFamily EntertainmentJackie ShroffKiara SureshMust Watch MovieVamika GabbiVarun DhawanWorld Television PremiereZee Cinema
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
Neha

Neha

Recommended

Swarnakar Sangh

स्वर्णकार संघ जिला सिरसा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित|

3 years ago
5yr old minor was gangraped

उत्तरप्रदेश में 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी, हैवानो ने गैंगरेप के बाद मरा समझ दफनाया मिटटी में…..

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Inc. Ranks CoreStack #65 to Its 2026 List of the Fastest-Growing Private Companies in the Pacific

April 2, 2026
M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

M3M Foundation Showcases Grassroots Enterprises at Kisan Kumbh 2026, IIT Delhi

April 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)