मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दबकर दो लोगों की मौत...
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दबकर दो लोगों की मौत… लगा ये गंभीर आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बांके बिहारी

 बांके बिहारी मंदिर हादसा: जन्‍माष्‍टमी पर जहां पूरे देश में भगवान श्रीकृष्‍ण की पूजा-अर्चना की जा रही थी वहीं यूपी के मथुरा में हादसा हो गया। वृंदावन में स्थित बांके बिहारी के प्रसिद्ध मंदिर में देर रात भारी भीड़ जुटी और इस भीड़ में अव्‍यवस्‍था फैल गई। इस दौरान दम घुटने के कारण एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। कई लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ से निकाला। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर दु:ख जताया है।

जिन दो लोगों की मौत हुई उनके परिवारीजन बिना पोस्‍टमार्टम ही शवों को अपने साथ ले लगे। बता दें कि बांकेबिहारी में शुक्रवार की आधी रात जन्माष्टमी पर अपार भीड़ थी। रात 1.55 बजे मंगला आरती शुरू हुई। ये साल में सिर्फ एक बार होती है। इसलिए इस दौरान भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया।

4 नंबर गेट पर एक श्रद्धालु के बेहोश होने के कारण हुआ हादसा 

मंदिर के 2 निकास द्वार हैं। 4 नंबर और 1 नंबर। 4 नंबर गेट पर एक श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। उसे पुलिस कर्मी जब तक निकालते तब तक मंदिर से निकलने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक जमा हो गई। जिसकी वजह से अन्य श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा और हादसा हो गया। हादसा रात 1:55 बजे हुआ।

इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया। इस दौरान महिला निर्मला देवी पत्नी देव प्रकाश निवासी नोएडा सेक्टर 99 एवं रुक्मणि विहार निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई। रामप्रसाद मूल रूप से जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।

डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस बल था मौजूद

मंदिर में जिस समय हादसा हुआ उस समय डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। हादसा होते ही पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं को मंदिर से निकालना शुरू कर दिया। इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया।

पोस्‍टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए परिवारीजन

जिन दो लोगों की मौत हुई उनके परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए और शव को अपने साथ ले गए। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई लोगों को किया गया डिस्‍चार्ज

जिन लोगों को 100 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनमें से एक महिला को छोड़कर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस समय फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय मनीता पत्नी नेत्रपाल अस्पताल में भर्ती है।

Tags: Accident In Uttar PradeshJanmashtami 2022Mathura News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Want a temple or a job?

मंदिर चाहिये या रोजगार ? Want a temple or a job?

4 years ago
BDPO office

बीडीपीओ कार्यालय में सभी जातियों के लोगों के लिए मेले का आयोजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rodic Consultants

Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

March 12, 2026
Mitsubishi

Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)