पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा , BMW और कंटेनर की टक्कर में 4 की
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, April 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा , BMW और कंटेनर की टक्कर में 4 की मौत, बिहार के रहने वाले थे 3 लोग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
BMW

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण हादसे में डायवर्जन के चलते गलत लेन में जा रहे कंटेनर में बेहद तेज रफ्तार BMW कार (माडल: एक्स फाइव) जा घुसी। उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि BMW कार का इंजन छह मीटर तो शव तीन मीटर तक दूर जा गिरे। हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार के निवासी थे।

बारिश के कारण छह अक्टूबर की रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से गाजीपुर जाने वाली लेन पर बड़ा गड्ढा बन गया था और इन दिनों उसकी मरम्मत चल रही है। इसलिए बड़े वाहनों को गाजीपुर से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया गया है और मौके पर सतर्कता के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के संकेतक लगाए गए हैं।

ऐसे हुआ हादसा 

इस वजह से लखनऊ से वाराणसी जा रहे कंटेनर यूपी 21 सीएन 3021 को उल्टी लेन में भेज दिया गया। बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार BMW कार यूके 01-सी 0009 का ड्राइवर ट्रैफिक डायवर्जन को नहीं देख सका और कार कंटेनर से सीधे जा भिड़ी। यह दुर्घटना दोपहर करीब तीन बजे हलियापुर थाने के 83वें किमी पर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार सभी चार लोगों की मौत मौके पर हो गई। यूपीडा के अनुसार दुर्घटना के पांच मिनट के भीतर ही गश्ती दल ने घायलों को हलियापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों की सूची

  • 1-आनंद प्रकाश, (35 वर्ष ) पुत्र डा. निर्मल कुशवाहा, निवासी पश्चिम मोहन बिगहा, डेहरी आन सोन, पैतृक गांव महादेवा, प्रखंड डेहरी, जिला रोहतास, बिहार
  • 2-अखिलेश सिंह (35 वर्ष) निवासी दानी बिगहा, औरंगाबाद, बिहार
  • 3-दीपक कुमार, 37 वर्ष, दामाद डाक्टर निर्मल कुशवाहा, निवासी दानी बिगहा, औरंगाबाद, बिहार
  • 4- भोला सिंह, थाना दरीहट, गांव बलभद्र पुर, प्रखंड डेहरी, जिला रोहतास बिहार

उत्तराखंड के स्कूल के नाम है सवा करोड़ की कार

BMW कार जिंदल पब्लिक स्कूल मजखाली, रानीखेत जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड के नाम से पंजीकृत है। हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इसे हाल में दिल्ली की एक एजेंसी को बेच दिया गया है, लेकिन पेपर ट्रांसफर नहीं हुए हैं। यह कार करीब सवा करोड़ रुपये की थी। वहीं, कंटेनर मुरादाबाद के भोजपुर स्थित मुहल्ला मनिहारन निवासी कयूम के नाम दर्ज है।

बेहद तेज गति ने उड़ा दिए अति सुरक्षित बीएमडब्ल्यू के परखच्चे

BMW के एक्स फाइव एक्स ड्राइव थ्री डी माडल को बेहतरीन सुरक्षा फीचर के लिए जाना जाता है, लेकिन हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार का इंजन टूटकर उछल गया और टायर फट गए। कार के सैकड़ों टुकड़े हो गए। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार 150 से 200 किमी प्रति घंटे के बीच रही होगी। कंटेनर की रफ्तार भी 80 से 100 किमी के बीच रही होगी, जिसकी वजह से बीएमडब्ल्यू कार के परखच्चे उड़ गए।

Tags: Big Accident on Purvanchal expresswayHit by BMWRoad AccidentSultanpur NewsUttarpradesh News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

डा. इंदौरा

चालान काटने की बजाय नियमों एवं व्यवस्था में बदलाव करे सरकार: डा. इंदौरा

9 months ago
अब्दुल्ला आजम

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से ED ने की साढ़े छह घंटे तक पूछताछ

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)