ड्रग्स तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले तस्लीम पर बड़ी कार्रवाई, कुर्क हुई दो करोड़ से
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ड्रग्स तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले तस्लीम पर बड़ी कार्रवाई, कुर्क हुई दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
तस्लीम

मेरठ। मेरठ में माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशे के सौदागर तस्लीम की तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। तीनों दुकानों पर पुलिस ने पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। फिलहाल तस्लीम जेल में बंद है। इसके पहले भी पुलिस प्रशासन ने मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों की संपत्‍ति की कुर्की की कार्रवाई की थी।

बड़ा नेटवर्क है तस्‍लीम का

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम नशे का बड़ा सौदागर है। पश्चिमी यूपी समेत आसपास के प्रदेशों में भी उसका नेटवर्क है। उस पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे रोड पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों पुलिस ने उसे उसके एक बेटे को और दो दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पत्नी और एक बेटा फरार है। दोनों पर ही पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

तीन दुकानों को किया कुर्क

शनिवार को लालकुर्ती पुलिस ने सदर क्षेत्र स्थित मछेरान में तस्लीम की तीन दुकानों को कुर्क कर लिया। लालकुर्ती थाना प्रभारी ने बताया कि कुर्क गई संपत्ति की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। इससे पहले भी तस्लीम की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। इस दौरान एएसपी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद थी।

आधा दर्जन युवकों ने की महिला से मारपीट

मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शकूरनगर निवासी शाह नजर के मुताबिक उनके पड़ोस में कासिफ रहता है, जो मुंबई में एक्टिंग का काम करता है। शुक्रवार को शाहनजर की कासिफ से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कासिफ ने आबिद, बिट्टू और आको के साथ मिलकर शाह नजर के घर में घुस गया। उन्होंने महिलाओं से अभद्रता करते हुए मारपीट की, स्थानीय लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपित फरार हो गया। देर रात शाह नजर ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

दुष्कर्म पीड़िता पर बनाया जा रहा समझौते का दबाव

मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन निवासी महिला ने गंगानगर के रहने वाले माया, गुलफाम और दिलदार से प्लाट खरीदा था। लेकिन उन्होंने बैनामा नहीं किया। आरोप है कि दिलदार ने बैनामा जल्द करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलदार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि गुलफाम और माया पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है, जो फरार चल रहे है। शुक्रवार को महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि आरोपित समझौते का दबाव बना रहे है। जिस वजह से उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Tags: Drug dealer TaslimDrug dealer Taslim Meerutmeerut-city-crimenewsProperty of Taslim attachedstateTaslim Meerut
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Hospital

A Reaction That Doesn't Wait: Coimbatore Sri Ramakrishna Hospital's Emergency Doctors Stress Awareness on Anaphylaxis

1 month ago
Ghaziabad Dist

ग़ाज़ियाबाद में भाई-बहन का रिश्ता हुआ शर्मसार, चचेरी बहन से ताऊ के बेटे ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

March 11, 2026

Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

March 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)