• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडेय को बड़ा झटका, CBI ने फोन टैपिंग को लेकर दर्ज किया मामला; कई जगहों पर मारे छापे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 9, 2022
in राष्ट्रिय
0
संजय पांडेय

नई दिल्ली। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों के अवैध तरीके से फोन टैपिंग के मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त संजय पांडेय पर सीबीआइ का शिकंजा कस गया है। गृहमंत्रालय के कहने के बाद सीबीआइ ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, पुणे और कोटा में कुल 18 स्थानों पर छापा मारा। इस मामले में पहले से एनएसई घोटाले में फंसी पूर्व सीइओ चित्रा रामाकृष्णा को भी आरोपी बनाया गया है।

सीबीआइ की एफआइआर के अनुसार संजय पांडेय और एनएसई के तत्कालीन अधिकारियों ने एक साजिश के तहत 2009 से 2017 के बीच एक्सचेंज में काम करने वाले कर्मचारियों का टेलीफोन टेप किया था। टेलीफोन टैपिंग के लिए गृहमंत्रालय की जरूरी अनुमति लिए बिना संजय पांडेय ने नेशनल स्टाक एक्सचेंज में साइबर हमले के खतरे की समय-समय पर अध्ययन की आड़ में टेलीफोन टैपिंग को अंजाम दिया था। इसके लिए संजय पांडेय की कंपनी आइएसईसी का इस्तेमाल किया गया।

दरअसल संजय पांडेय ने वर्ष 2000 में नौकरी से इस्तीफा देकर दिल्ली में इस कंपनी का पंजीकरण कराया था। लेकिन 2006 में इस्तीफा नामंजूर होने के बाद संजय पांडेय ने मुंबई पुलिस में दोबारा काम शुरू कर दिया और कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी में अपनी मां और बेटे को निदेशक बना दिया। सीबीआइ के अनुसार 2009 में एनएसई ने संजय पांडेय की कंपनी के साथ कुछ सर्विसेस के लिए समझौता किया और इसके तहत की एनएसई के कर्मचारियों के टेलीफोन टेप किये जाने लगे। इसके लिए एनएसई में बाकायदा उपकरण लगाए गए। ईएसइएसी कर्मचारियों की बातचीत को लिखित में एनएसई के अधिकारियों को मुहैया कराता था।

सीबीआइ के अनुसार इसके एवज में ईएसइसी को 4.45 करोड़ का भुगतान भी किया। उद्धव ठाकरे की सरकार में संजयपांडेय को मुंबई पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया था। सीबीआइ ने इस मामले में संजय पांडेय और चित्रा रामाकृष्णा के अलावा एनएसई के तत्कालीन प्रबंध निदेशक रवि नारायण, कार्यकारी उपाध्यक्ष रवि वाराणसी और महेश हल्दीपुर को आरोपी बनाया है। इसके अलावा आइएसइसी सर्विसेस और उसके तत्कालीन निदेशक संतोष पांडेय, आनंद नारायण, अरमान पांडेय, मनीष मित्तल और इंफोरमेशन सिक्यूरिटी एनालिस्ट नमन चतुर्वेदी को भी आरोपी बनाया गया है। एनएसई घोटाले के सिलसिले में चित्रा रामाकृष्णा फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

Tags: illegal phone tappingnationalNational Stock ExchangenewsNSE personnelPolice CommissionerSanjay Pandey
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

BJP Office

BJP Office के बाहर खुद को आग लगाने वाले शख्स की मौत, पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप

4 years ago
Alia-Ranbir Wedding

Alia-Ranbir Wedding: ये फेमस मेकअप आर्टिस्ट करेगा आलिया भट्ट का मेकअप?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)