Bangladesh Fuel Prices Hike: बांग्लादेश में बड़ा आर्थिक संकट, पेट्रोल-ड
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

Bangladesh Fuel Prices Hike: बांग्लादेश में बड़ा आर्थिक संकट, पेट्रोल-डीजल के दाम 50% बढ़े – सड़कों पर उतरे लोग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 7, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
आर्थिक संकट

ढाका। श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश आर्थिक संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यहां पेट्रोल में दामों में 50 फीसद तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। यहां भी श्रीलंका जैसी स्थिति बन गई है। बढ़ती महंगाई के कारण जनता सड़क पर उतर आई है। देश के कई शहरों में प्रदर्शन चल रहे हैं। गुस्साई जनता ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बांग्लादेश में जो वर्तमान हालात हैं उससे साफ है कि स्थितियां और बिगड़ सकती हैं।

बांग्लादेश के वित्त मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 4.5 अरब डॉलर का कर्ज मांगा है। इतना ही नहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे बांग्लादेश में दूसरे दूसरों से आयात किए जा रहे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। नतीजा, यहां डीजल से चलने वाले पावरप्लांट पर ताला पड़ गया है। देश के केंद्रीय बैंक के खजाने में इस हद तक गिरावट आई है कि कई तरह के सामानों के आयात पर पाबंदी लगा दी गई है।

ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय ने क्या कहा?

बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम में हुई वृद्धि के चलते यह फैसला हुआ है। कम दाम पर ईंधन बेचने की वजह से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को फरवरी से जुलाई के बीच 8,014.51 टका का नुकसान हुआ है। मंत्रालय की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईधन की कीमत बढ़ने से कई देश पहले ही यह फैसला ले चुके हैं।

बांग्लादेश में क्यों बढ़े पेट्रोल के दाम

रूस-यूक्रेन युद्ध और कोविड-19 महामारी ने तेलों के दाम बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाया है। इन दोनों घटनाक्रम के चलते तेलों के दाम में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बांग्लादेश में पेट्रोल के दाम में 51 फीसद तो डीजल में 42 फीसद का इजाफा हुआ है। रूस-यूक्रेन के चलते मांग और सप्लाई का समीकरण खराब हुआ और कोविड महामारी के कारण ओपेक देशों ने तेलों की सप्लाई कम कर दी। इससे पूरी दुनिया में सप्लाई पर असर देखा जा रहा है। इससे दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बांग्लादेश की इस महंगाई के बाद लोग सड़कों पर उतर गए हैं। अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन देखा जा रहा है।

देश में आयात बढ़ने से हालात तेजी से बिगड़े

बांग्लादेश की हालत बिगड़ने के लिए सबसे बड़ी वजह है, यहां आयात का बढ़ना और निर्यात का घटना। यहां के केंद्रीय बैंक ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र भी किया है। आयात बढ़ने के कारण सीधे तौर पर इसका असर यहां के खजाने पर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई, 2021 से लेकर मई 2022 के बीच 81.5 अरब डॉलर का आयात किया गया है। इसकी तुलना पिछले साल से की जाए तो आयात में 39 फीसद की बढ़त देखी गई है। इसका असर यह हुआ कि बांग्लादेश ने दूसरे देश से सामान मंगाने में ज्यादा पैसा खर्च किया और अपने सामान का निर्यात कम किया। इस तरह उसे घाटा हुआ। पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में आयात में बढ़ोतरी और निर्यात में कमी आई।

एक साल में इतना खाली हो गया विदेशी मुद्रा भंडार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय से विदेशों में काम कर रहे बांग्लादेशियों की आय गिर रही है। यहां विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आने की एक वजह यह भी रही। बढ़ते आयात ने हालात और बिगाड़ने का काम किया। विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल जुलाई तक यह 45 अरब डॉलर था। 20 जुलाई, 2022 को यह घटकर 39 डॉलर ही बचा। वर्तमान में बांग्लादेश के हालात इतने ज्यादा बिगड़ चुके हैं कि यहां इतना विदेशी मुद्रा भंडार है कि केवल 5 महीने तक ही सामान का आयात किया जा सकता है। इस बीच दुनियाभर में सामान की कीमतें बढ़ती हैं तो हालात और बिगड़ेंगे और देश को ऐसी चुनौतियों से निपटना मुश्किल हो जाएगा।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बांग्लादेश दौरे के मायने

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज बांग्लादेश दौरे पर अपने समकक्ष एके अब्दुल मोमेन के साथ द्विपक्षीय समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। कहा तो जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान वांग यी ने आपदा प्रबंधन और संस्कृति से जुड़े कुछ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन ड्रैगन की छिपे मंसूबे वक्त के साथ सामने आते हैं। संकट से घिरे छोटे विकासशील देशों के प्रति चीन का रवैया और बांग्लादेश में दखल के बहाने सोचने पर मजबूर कर देते हैं वह उसकी भी बर्बादी की स्क्रिप्ट लिख रहा है। चीन ने कुछ परियोजनाओं के बहाने बांग्लादेश में अपना दखल बढ़ाने की कोशिश में है। वहीं, बांग्लादेश चीन से हथियार भी खरीदता है। चीन की नजर बांग्लादेश के अहम माने जाने वाले बंदरगाह चटगांव पर भी है। चीन की सरकारी कंपनियों ने चटगांव का कायाकल्प कर उसे स्मार्ट सिटी में बदलने का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत वहां मेट्रो रेल भी शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।

Tags: Bangladesh CrisisBangladesh Crisis Update NewsBangladesh Fuel Prices HikeBangladesh inflationFuel Prices in Bangladeshnewsotherworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Free Checkup Camp

भाविप के स्थापना दिवस पर नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित|

3 years ago
वायुसेना

एकमात्र 5 सितारा भारतीय वायुसेना अफसर की कहानी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)