लोकसभा सीटें जीतने का दावा कर रही भाजपा, तीन बिंदुओं में जानें प्लान
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का दावा कर रही भाजपा, तीन बिंदुओं में जानें प्लान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
लोकसभा

लखनऊ। लोकसभा: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सफलता मिलते ही मिशन 2024 में जुटी भाजपा ने सबसे पहले उन सीटों पर नजर जमाई, जहां वह 2019 के लोकसभा चुनाव में नहीं जीत पाई। इन 14 हारी सीटों की बाजी जीतने के लिए चरण की कसरत भाजपा पूरी भी कर चुकी है। पिछली हार के कारणों की ‘एक्सरे रिपोर्ट’ प्रवास पर लगाए गए केंद्रीय मंत्रियों ने हाईकमान को सौंप दी है। अब उसी आधार पर चुनावी रणनीति को और धार देने की तैयारी है।

भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड मोदी लहर के सहारे उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 सीटों पर जीत दर्ज की। इसे देखते हुए ही 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा मिलकर भाजपा का सामना करने के लिए उतरीं। इससे भाजपा गठबंधन को कुछ सीटों का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन विरोधी खेमा तब भी उजड़ा-उजड़ा ही नजर आया।

भाजपा गठबंधन ने 64 सीटें जीतीं, जबकि बसपा 10, सपा 5 और कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई। इनमें से आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीट भाजपा ने हाल ही में उपचुनाव में जीत लीं। इस तरह अब भाजपा गठबंधन के पास 66 और विपक्षी दलों के पास 14 सीटें रह गई हैं।

उत्तर प्रदेश के कुल पौने दो लाख बूथों का गुणा-भाग लगाकर बैठी भाजपा ने मिशन 2024 के तह सबसे पहले इन हारी हुई 14 सीटों के लिए ही रणनीति पर काम शुरू किया। चार केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और अन्नपूर्णा देवी के प्रवास कार्यक्रम तय किए गए।

उन्होंने दो-तीन दौर के प्रवास कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और आमजन से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की। कई बिंदुओं के प्रोफार्मा पर जानकारी दे दी है कि इन 14 सीटों पर विपक्ष कितना मजबूत है, उसके कारण क्या हैं और भाजपा के लिए संभावनाएं क्या हो सकती हैं। यह रिपोर्ट पिछले दिनों देशभर की हारी हुई 144 सीटों की समीक्षा बैठक में यूपी में लगाए गए मंत्रियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को सौंप दी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि अब रिपोर्ट के आधार पर इन सीटों के लिए रणनीति तय होगी। नए सिरे से कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। आवश्यकता अनुसार और मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहां प्रदेश सरकार का फोकस बढ़ाने के साथ ही संगठन की ताकत भी झोंकी जाएगी। पार्टी का प्रयास यही है कि लोकसभा चुनाव से पहले इन डेढ़ वर्षों में विपक्षी के पाले की इन सीटों पर भाजपा अपने समीकरण कतई दुरुस्त कर ले।

Tags: BJP election strategyChief Minister Yogi AdityanathCM YogiCM Yogi AdityanathLok Sabha elections 2024lucknow newsnewsstateUP Politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 22nd May 2022 |

Today’s Horoscope 22nd May 2022 | आज का राशि फल दिनांक 22 मई 2022

4 years ago
Today’s Horoscope 8th November

Today’s Horoscope 8th November 2022 | आज का राशि फल दिनांक 8 नवंबर 2022

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hospital

कोलकाता के आरजी स्टोन्स यूरोलॉजी एंड लैप्रोस्कोपी Hospital, में हॉर्सशू किडनी में जटिल पीयूजे रुकावट का सफलतापूर्वक किया गया इलाज़

March 24, 2026
बेटे

बेटे की गुमशुदगी से अस्पताल में भर्ती पिता की हालत गंभीर, 8 मार्च से लापता है UPSC की तैयारी कर रहा छात्र

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)