BJP - भाजपा कांग्रेस विकास के नाम पर आमजन को कर रही गुमराह
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 18, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

BJP , कांग्रेस विकास के नाम पर आमजन को कर रही गुमराह : अभय सिंह चौटाला

कार्यकर्ताओं को इनेलो प्रत्याशी लोट को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का किया आह्वान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2024
in हरियाणा
0
BJP

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा (BJP) और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां विकास के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही हैं मगर जनता अब पूरी तरह सजग है और हरियाणा में इनेलो प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएंगे। वे बुधवार को डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में इनेलो की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सिरसा संसदीय सीट से इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट के बारे में कहा कि वे कोई नए प्रत्याशी नहीं हैं और उनके पिता व दादा पुराने राजनीतिज्ञ रहे हैं।

ये भी पड़े– जनता की संपत्ति पर कांग्रेस (Congress) अपना पंजा मारना चाहती है : निताशा सिहाग

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जन जन के बीच जाकर इनेलो की कल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित कर इनेलो प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 102 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा की हालत पतली होने के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और फिर हिंदु मुसलमान के बीच खाई पैदा करने वाली बयानबाजी करने पर आमादा हैं मगर जनता इस बार परिवर्तन करने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा (BJP) नेता डॉ. अशोक तंवर व कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा को मौकापरस्त बताते हुए कहा कि वे कभी भी जनता के बीच नहीं गए और अब आमजन को विकास के नाम पर गुमराह करने पर तुले हैं। अभय चौटाला ने कहा कि उनका सिरसा से केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता भी है और इसी कारण इनेलो प्रत्याशी की जीत के साथ ही एक बड़ा संदेश हरियाणा में जाना चाहिए।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इसी संदेश का असर यह रहेगा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो नेता ने कहा कि वे स्वयं कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से आगामी 1 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस में रहते हुए जिस नवीन जिंदल को प्रधानमंत्री कोयला घोटाले का आरोपी बताते थे, उनके भाजपा ज्वाइन करने पर मोदी ने उन्हें ही निर्दोष मानते हुए प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। इस अवसर पर इनेलो के सिरसा संसदीय सीट से प्रत्याशी संदीप लोट, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, धर्मवीर नैन, गंगाराम बजाज, जसवीर सिंह जस्सा, कृष्णा फौगाट, पूर्व विधायक पृथ्वी नंबरदार, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामां, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, संदीप सिंह गंगा, हलका प्रधान गुरविंद्र सिंह, जसविंद्र बिंदु, अभय सिंह खोड, सुभाष नैन, विनोद अरोड़ा व गिरधारी बिस्सु सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags: Abhay Singh ChautalaBJPCongressHaryana
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Gopal Kanda

विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

2 years ago
Photography

सी एम के में प्रतिभा खोज के तहत Photography व वीडियोग्राफी का आयोजन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Uppal Brewers & Distillers Enters Next Growth Phase with Dedicated Production Unit in Ponda, Goa

February 17, 2026
Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

Galgotias University Pavilion Emerges as a Key Attraction at AI Impact Summit 2026 with Rs. 350+ Crore AI Showcase

February 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)