• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, April 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, ये नेता वोट मांगते दिखाई देंगे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बीजेपी

लखनऊ। बीजेपी: वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 75 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर चुकी भारतीय जनता पार्टी एक-एक सीट को लेकर गंभीर है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रामपुर और आजमगढ़ की दो लोकसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भी पूरी ताकत झोंकने के लिए कमर कस ली है। कुल 40 स्टार प्रचारक बनाए गए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और संगठन पदाधिकारी लगाए गए हैं।

विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से जीते सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से सांसदी छोड़ दी, जबकि रामपुर सदर से विधायक चुने गए मो. आजम खां ने रामपुर लोकसभा सीट छोड़ दी। इस कारण दोनों संसदीय सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने रामपुर से घनश्याम लोधी तो आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल ‘निरहुआ’ को प्रत्याशी बनाया है। यादव-मुस्लिम वोट अधिक होने से यहां सपा तुलनात्मक रूप से मजबूत मानी जाती रही है। ऐसे में भाजपा ने भी यहां पूरा दमखम लगाने का मन बना लिया है।

गुरुवार को जारी हुई पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची ने इस उपचुनाव के रोमांच की जमीन तैयार कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डा. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्तार अब्बास नकवी, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रो. एसपी सिंह बघेल, कौशल किशोर, पंकज चौधरी और बीएल वर्मा स्टार प्रचारक होंगे।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्यप्रताप शाही, धर्मपाल सिंह, बेबीरानी मौर्य, एके शर्मा, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, असीम अरुण, गिरीश यादव, जसवंत सिंह सैनी, बलदेव औलख और विजय लक्ष्मी गौतम को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी प्रकार सांसदों में विनोद सोनकर, रवि किशन, सकलदीप राजभर, हरिनारायण राजभर, प्रवीण निषाद, रविंद्र कुशवाह और संगीता यादव प्रचार करेंगी। संगठन के वरिष्ठ नेता भी प्रचार अभियान में पसीना बहाएंगे। खुद प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा सह-प्रभारी सुनील ओझा, संजीव चौरसिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भी इस सूची में हैं।

Tags: Azamgarh Lok Sabha By ElectionBJP star campaignerLok Sabha by-electionslucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

CM Dhami

धामी का दिल्ली दौरा: केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे सीएम, पर्यटन मंत्री से करेंगे विकास के मुद्दों पर बात

4 years ago
Uncia Technologies

AI-Native Lending Platform Uncia Raises INR 25 Crores from Pavestone VC to Scale Globally

2 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Viasat Announces 'Space for Good' India Edition for 2026

Viasat Announces 'Space for Good' India Edition for 2026

April 6, 2026
Signify Khel Jyoti Illuminates Grassroots Sports in Haryana, Powering the Next Generation of Athletes

Signify Khel Jyoti Illuminates Grassroots Sports in Haryana, Powering the Next Generation of Athletes

April 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)