Nayab Saini - सिरसा में पत्रकारों से बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सिरसा में पत्रकारों से बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी (Nayab Saini)

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार: नायब सैनी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 29, 2023
in हरियाणा
0
Nayab Saini

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Saini)  ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष सिरसा में बाबा भुम्मन शाह जी के 276वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

संतों और महापुरूषों का आशीर्वाद लेने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तब पत्रकारों ने श्री सैनी से बातचीत की। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा जहां-जहां से निकलेगी वहां-वहां से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

 ये भी पड़े– Dabwali पुलिस टीम ने लापता 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सुरक्षित ढूंढकर परिवार को सौंपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी (Nayab Saini)  ने कहा कि 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश और प्रदेश के लोगों को अपना परिवार मानते हैं।

भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियां जनता को पसंद आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और खुशहाल हो रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाकर बता दिया है कि चुनाव 2024 में देश और प्रदेश में कमल खिलेगा और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री और मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

श्री सैनी (Nayab Saini)  ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी भारत जोड़ों यात्रा की तरह फ्लॉप सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पहले भी निकली है और वह यात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां से कांग्रेस का सफाया हो गया। आगे भी राहुल गांधी जहां-जहां यात्रा करेंगे, वहां-वहां भी कांग्रेस साफ होती चली जाएगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

नायब सैनी ने कहा कि लोगों के समझ में आ गया है कि कांग्रेस कभी भी देश को जोड़ना नहीं चाहती थी। कांग्रेस की सोच थी कि जम्मू-कश्मीर देश से अलग-थलग पड़ा रहे, इसलिए कांग्रेस ने धारा-370 हटाने का विरोध किया था। अब जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुपर फ्लॉप रही। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया था। अब वह ‘‘भारत न्याय यात्रा’’ को भुनाने का मुंगेरीलाल का सपना देख रहे हैं, जोकि कभी पूरा होने वाला नहीं है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

नायब सैनी (Nayab Saini)  ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव आते-आते घमंडिया गठबंधन बुरी तरह से बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में प्रगति हो रही है। मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस अगर अपने शासनकाल में गरीबों का ध्यान रखती तो उन्हें यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।

नायब सैनी आज सिरसा में सीधे बाबा बाबा भुम्मन शाह जी के 276वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित संत महापुरूषों का आशीर्वाद लिया। इस समारोह में गुरू बाबा ब्रह्मदास जी महाराज (डेरा भूषण शाह), बाबा गुरुविंद्र पाल जी (बड़ा उदासीन अखाड़ा कुरुक्षेत्र), संत महेश मुनि जी (रोहतक), सरदार निशान सिंह जी (प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी), श्री लक्ष्मण सिंह नापा (विधायक रतिया), रामचंद्र कंबोज (पूर्व विधायक), बलदेव सिंह ग्रोहा (भाजपा फतेहाबाद जिला अध्यक्ष) उपस्थित रहे।

Tags: Bjp state presidentHaryanaJournalistsnayab sainiPrime Minister Narendra Modi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Deputy Commissioner Partha Gupta

जिला को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों में न रहे कोई कमी : Deputy Commissioner Partha Gupta

3 years ago
Bug

Bug ढूंढने पर 25 लाख रुपये दे रहा है गूगल, सबको मिल है रहा मौका, जानिए कैसे?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 24, 2026
AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)