BRD मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा से भाई-बहन लापता, गोलू छह तो संगीता
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

BRD मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा से भाई-बहन लापता, गोलू छह तो संगीता सात साल की

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
BRD

गोरखपुर। BRD मेडिकल कालेज परिसर में प्राइवेट वार्ड के बाहर खेल रहे भाई-बहन गायब हो गए। उनकी मां का एक सप्ताह से BRD में उपचार चल रहा है। स्वजन ने पिता पर अपहरण का आरोप लगाया है। सीसी कैमरा फुटेज की मदद से गुलरिहा थाना पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अपहरण की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

यह है मामला

बिहार, पश्चिम चंपारण के रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राजू गौड़ की पत्नी 35 वर्षीय प्रमिला देवी दो बच्चों की मां है। बेटा गोलू छह वर्ष व बेटी संगीता सात वर्ष की है। एक सप्ताह पहले BRD मेडिकल कालेज में प्रमिला की आंत का आपरेशन हुआ है।वह वार्ड नंबर चार में भर्ती है।पिता जाफर व मां सदरुन परिसर में स्थित रैन बसेरा में रहकर उसके दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे थे। परिसर में प्राइवेट वार्ड के बाहर खेल रहे गोलू व संगीता गायब हो गए। खोजबीन के बाद पता न चलने पर जाफर ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी।

सीसी कैमरा की मदद से पुलिस ने शुरू की तलाश

फोटो व सीसी कैमरा फुटेज की मदद से पुलिस दोनों बच्चों की तलाश कर रही है। जाफर ने पुलिस को बताया कि प्रमिला ने राजू से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन पहले वह दूसरी लड़की के साथ घर छोड़कर चला गया। उसने धमकी दिया था कि अपने बच्चों को ले जाएगा। संदेह है कि राजू ही बच्चों को ले गया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है।

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

बाल बुजुर्ग गांव में चोरो ने बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये कीमत के गहने व सामान उठा ले गए। चौरी चौरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के केदार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा शेषनाथ परिवार के साथ बेंगलुरु में रहता है। हनुमान मंदिर के पास स्थित उसके घर की देखरेख वही करते थे।

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताडि़त करने वाले पति समेत पांच के खिलाफ बांसगांव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बेलीपार के कटया गांव निवासी निशा ने सीओ बांसगांव प्रशाली गंगवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिछले साल उसकी शादी बांसगांव के डड़वा चतुर निवासी नीरज राव से हुई थी। शादी के चार दिन बाद पति रोजगार के सिलसिले में विदेश चला गया। वहां से फोन कर दहेज के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर घरवालाें से कहकर प्रताड़ित कराने लगा। कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। बांसगांव पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा

किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया।दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। जून 2021 में किशोरी का अपहरण कर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था।पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

Tags: BRD Medical Collegecrime newsgorakhpur crime newsgorakhpur newsSiblings missing from BRDTop uttar pradesh newsTwo children missing from BRD
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Oaksmith

Oaksmith Packaged Drinking Water Joins Rajasthan Royals as an Official Partner

1 week ago
Huawei

Huawei: Automation, Digitalization, and AI as Key Drivers for Modernizing Power Grids

2 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)