MQM: पाकिस्तान में MQM के तीन लापता कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, क्षत-व
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में MQM के तीन लापता कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, क्षत-विक्षत मिले शव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 15, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
MQM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। कार्यकर्ताओं के क्षत विक्षत शव मिलने से सिंध प्रांत के विभिन्न हिस्सों में लोगों के मन में दहशत पैदा हो गई है। इनमें MQM के कार्यकर्ता इरफान बसरत, आबिद अब्बासी और वसीम अख्तर उर्फ ​​राजो शामिल थे और सभी कार्यकर्ता पैरामिलिट्री रेंजर्स की हिरासत में थे। उनके क्षत-विक्षत शवों को सिंध के विभिन्न इलाकों में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि MQM नेता पैरामिलिट्री रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कई वर्षों से लापता थे।

MQM ने की घटना की निंदा

बता दें कि पैरामिलिट्री रेंजर्स पाकिस्तानी सेना का एक संगठन है, जिसका सेक्टर और एरिया कमांडर आर्मी कैप्टन या मेजर रैंक का अधिकारी होता है। पिछले 12 घंटों में MQM के तीन कार्यकर्ताओं की न्यायेतर हत्या से लोग बेहद दुखी हैं। MQM की केंद्रीय समन्वय समिति ने लापता कार्यकर्ताओं की हत्याओं की कड़े शब्दों में निंदा की और इन हत्याओं को पाकिस्तान में नरसंहार और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की निरंतरता करार दिया।

पाक रेंजर्स पर हत्या के आरोप

जानकारी के मुताबिक, बसरत हसन सिद्दीकी का बेटा इरफान बसरत सिद्दीकी कराची के पीआईबी कालोनी का रहने वाला था। उसे 2017 में उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। जब उसकी बहन ने बसरत की गिरफ्तारी और जबरन गायब करने के लिए सिंध उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, तो रेंजर्स ने परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, उसने उन्हें मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसके भाई इमरान बसरत को भी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। बसरत का परिवार कई सालों तक कोर्ट का चक्कर लगाता रहा लेकिन न्याय नहीं मिल पाया। इसी तरह दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी रेंजर्स या किसी एजेंसी द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया और तीनों के शव संदिग्ध परिस्थिति पाए गए।

हत्या के विरोध में प्रदर्शन

इस बीच, MQM USA ने वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में शामिल लोगों ने तीन MQM कार्यकर्ताओं की न्यायेतर हत्याओं का विरोध किया। कराची में MQM के प्रधान कार्यालय नाइन जीरो को आग के हवाले कर दिया और MQM के पूर्व सांसद निसार पंहवार को जबरन गायब कर दिया।

Tags: hindi newsinternational newsMissing MQM WorkersMQM NewsMQM WorkersnewsPakistanpakistan newsPakistan RangersParamilitary RangersProtestUS MQM
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Etihad Guest

Etihad Guest and The Postcard Hotel Launch Partnership to Reward Luxury Travel Across India Subcontinent

2 months ago
Lord Brahma :त्रिदेव में कौन से देव की नहीं होती पूजा, पढ़े ?

Lord Brahma :त्रिदेव में कौन से देव की नहीं होती पूजा, पढ़े ?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Amity Students Achieve Outstanding Global Selections to Ivy League and Top Global Universities

Amity Students Achieve Outstanding Global Selections to Ivy League and Top Global Universities

April 2, 2026
NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)