'भाषण में भैंस के दूध का ज्‍यादा दिखा असर', गोबर वाले बयान को लेकर CM योगी का अखिलेश पर कटाक्ष
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘भाषण में भैंस के दूध का ज्‍यादा दिखा असर’, गोबर वाले बयान को लेकर CM योगी का अखिलेश पर कटाक्ष

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गोबर

लखनऊ। गोबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमले किए। इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश के गोबर वाले बयान की याद दिलाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को गोबर में बदबू आती है। कैसी विडंबना है! गाय के गोबर को लक्ष्मी का स्वरूप माना होता तो ऐसा नहीं कहते। हो सकता है वह पूजा न करते हों, चचा शिवपालजी से ही कुछ सीखा होता। इस पर अखिलेश ने कहा कि जानते हैं घरों में गोवर्धन की पूजा होती है। सीएम ने कहा, इसका मतलब चाचा का असर आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव विकास की बातें करते हैं लेकिन उन्हें गोबर से बदबू आती है। फिर कहा कि आप चाचा शिवपाल सिंह से कुछ सीख लिए होते तो ऐसा न कहते। हमारे यहां तो गाय का गोबर पवित्र माना गया है। कई बार घरों में जब पूजा होती है तो वहां भगवान की मूर्ति नहीं होती, सिर्फ गोबर की पूजा की जाती है। गाय के गोबर को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो गोबर से अगरबत्ती भी बन रही है। अगर आप पूजा करते तो जरूर जानते। इस पर अखिलेश बोले कि हम भी गोवर्धन पूजा करते हैं। योगी ने मुस्कुरा कर कहा कि ‘यह भी चाचा के संपर्क में आने का परिणाम है।’ अखिलेश बोले कि गोबरको उतना मैं नहीं जानता था जितना नेता सदन जानते हैं। अब गोबर पर रिसर्च करूंगा। गौरतलब है कि बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए अखिलेश ने योगी से कहा था कि आपने गोबर देखा है, उसे ही लागू कर रहे हैं।

भाषण में दिखा भैंस के दूध का असर : अखिलेश यादव पर हमला जारी रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने गौ माता की सेवा की होती तो गोबर का महत्व समझते। फिर बोले कि नेता प्रतिपक्ष के भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर दिखा। भैंस के दूध में वसा ज्यादा होती है। फिर कटाक्ष किया कि कहावत भी है कि ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस।’

इत्र वाले मित्र खिला रहे थे गुल : सीएम योगी ने सपा से जुड़े इत्र कारोबारी को लेकर भी तंज किया। यह कहते हुए कि आपके इत्र वाले मित्र बहुत गुल खिला रहे थे लेकिन हमने कन्नौज के इत्र उद्योग को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना से जोड़ा है। पिछले पांच वर्षों में कन्नौज में 55 नई इकाइयां स्थापित हुई हैं। कोरोना के बावजूद उप्र ने 2.7 मिलियन डालर का इत्र निर्यात किया। कन्नौज के परफ्यूम पार्क और संग्रहालय के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान ऋण के रूप में किया है।

Tags: CM Yogi AdityanathGovernor Addresslucknow-city-politicsnewsstateUP Budget 2022-23UP Budget SessionUP Budget Session 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

वृंदावन

वृंदावन में DM का चश्मा ले भागा बंदर, दो फ्रूटी देकर मामला हुआ खत्म

4 years ago
Nothing Phone 2

भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बिकेगा नथिंग फोन 2, 11 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)