LIC के इस प्लान में हर दिन 238 रुपये जमा करने से मिलेगा 54 लाख रुपये का
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

LIC के इस प्लान में हर दिन 238 रुपये जमा करने से मिलेगा 54 लाख रुपये का फायदा, जानिए पूरी डिटेल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2022
in व्यापार
0
LIC

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाएं चलाता है। हर योजना की अपनी खूबी है। सबके प्रीमियम और मैच्योरिटी बेनिफिट भी अलग-अलग हैं। हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है एलआईसी जीवन लाभ (LIC Jeevan Labh)। एलआईसी जीवन लाभ सुरक्षा और बचत, दोनों के बेनिफिट प्रदान करती है। यह एक सीमित प्रीमियम भुगतान और गैर-लिंक्ड योजना है।

इस स्कीम में मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार के लिए वित्तीय सहायता मिलती है। साथ ही यह जीवित पॉलिसीधारक के लिए परिपक्वता बाद एकमुश्त राशि प्रदान करती है। यही नहीं, अगर आप इस स्कीम को लेते हैं तो भविष्य में जरूरत होने पर आपको लोन सुविधा भी मिलती है।

एलआईसी जीवन लाभ की खूबियां

मृत्यु लाभ इस पॉलिसी का सबसे बड़ा बेनिफिट है। इसमें पॉलिसीधारक की मृत्यु पर बीमा राशि वापस कर दी जाती है, बशर्ते पॉलसी ब्रेक नहीं हुई हो और सभी प्रीमियम का भुगतान किया गया हो। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना पर सम एश्योर्ड मिलता है। यह मृत्यु लाभ मृत्यु की तारीख तक भुगतान किए गए सभी प्रीमियम के 105 फीसद से कम नहीं होगा। इसमें कोई टैक्स या पॉलिसी के लिए लगाई गई कोई अतिरिक्त राशि शामिल नहीं होंगे।

क्या है एलआईसी(LIC) जीवन लाभ का प्रीमियम

इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम मूल बीमा राशि 2,00,000 रुपये है, जबकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। 16 वर्ष की पॉलिसी के लिए पॉलिसीधारक की न्यूनतम आयु 8 वर्ष और अधिकतम आयु 59 के बीच होनी चाहिए। 21 वर्ष की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 54 वर्ष और 25 वर्ष की पॉलिसी के लिए 50 वर्ष है। योजना की अधिकतम परिपक्वता आयु 75 वर्ष है। अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके पॉलिसी के तहत पांच वैकल्पिक राइडर्स भी चुने जा सकते हैं। पॉलिसीधारक एलआईसी के एक्सीडेंट डेथ और विकलांगता लाभ में से किसी एक को चुन सकता है।

इस योजना में भुगतान के चार विकल्प हैं- 5,000 रुपये मासिक, 15,000 रुपये त्रैमासिक, 25,000 रुपये अर्ध-वार्षिक और 50,000 रुपये वार्षिक। आप अपनी सुविधानुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। अगर कोई 25 साल का व्यक्ति 25 साल के लिए यह पॉलिसी खरीदता है तो उसकी मूल बीमा राशि 20 लाख रुपये होगी। इस हिसाब से उसे 86,954 रुपये सालाना या लगभग 238 रुपये रोजाना प्रीमियम का भुगतान करना होगा।। इस तरह 50 वर्ष की आयु या योजना की मैच्योरिटी पर पॉलिसी की कुल मैच्योरिटी वैल्यू 54.50 लाख रुपये होगी।

Tags: Banking and LoansbusinessinsuranceLICLIC Jeevan LabhLIC Jeevan Labh Schemelife insurance corporation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Flood

Assam: असम में बाढ़ की स्तिथि में धीरे-धीरे आ रहा सुधार, बाढ़ से 2.72 लाख लोग अब भी प्रभावित साथ ही फसल भूमि पर भी हुआ भारी नुक्सान|

3 years ago
Salman Khan

Salman Khan Death Threat : एक बार फिर बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी, फ़ोन पर धमकी देने वाले ने कहा- आने वाले 30 अप्रैल को सलमान को मार दूंगा| 

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hospital

कोलकाता के आरजी स्टोन्स यूरोलॉजी एंड लैप्रोस्कोपी Hospital, में हॉर्सशू किडनी में जटिल पीयूजे रुकावट का सफलतापूर्वक किया गया इलाज़

March 24, 2026
बेटे

बेटे की गुमशुदगी से अस्पताल में भर्ती पिता की हालत गंभीर, 8 मार्च से लापता है UPSC की तैयारी कर रहा छात्र

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)