• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

केनरा एचएसबीसी लाइफ ने पॉलिसीबाजार के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘ईज़ पेंशन प्लान’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 25, 2025
in व्यापार
0
केनरा एचएसबीसी

भारत में 2050 तक बुज़ुर्ग आबादी की संख्या लगभग दोगुनी होने का अनुमान है। ऐसे में ईज़ पेंशन प्लान लोगों को रिटायरमेंट बचत के लिए एक नियमित और ठोस योजना बनाने में मदद करता है।
इस प्लान का उद्देश्य है ग्राहकों को ग्रोथ की संभावनाओं के साथ लचीलापन प्रदान करना, ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें सुरक्षित और स्थायी आय का भरोसा मिल सके।

जयपुर, अगस्त 2025: केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (‘केनरा एचएसबीसी लाइफ’) ने Policybazaar.com के सहयोग से अपना नया ईज़ (EZ) पेंशन प्लान लॉन्च किया है। यह इंडिविजुअल लिंक्ड पेंशन प्लान पॉलिसीहोल्डर्स को रिटायरमेंट के वर्षों में वित्तीय स्वतंत्रता दिलाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।

भारत में बढ़ती स्वास्थ्य लागत और रिटायरमेंट प्लानिंग के प्रति सीमित जागरूकता के कारण बहुत से लोग कामकाजी जीवन के बाद के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाते है। ईज़ पेंशन प्लान इस अंतर को भरने की कोशिश करता है और ग्राहकों को एक अनुशासित तरीके से धीरे-धीरे रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने का अवसर देता है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 (यूएनएफपीए इंडिया और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज़ का संयुक्त अध्ययन) के अनुसार, 2050 तक भारत में 60 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी लगभग दोगुनी हो जाएगी। लंबी उम्र और बदलती जीवनशैली के चलते पारंपरिक रिटायरमेंट आय स्रोत अब पर्याप्त नहीं रह सकते। ऐसे में, ईज़ पेंशन प्लान एक संरचित समाधान प्रदान करता है, जो समय के साथ फंड जमा करने, मार्केट-लिंक्ड ग्रोथ का लाभ लेने और जीवन की प्राथमिकताओं के अनुसार लचीलापन देता है।

इस प्‍लान की मुख्‍य विशेषताओं में शामिल हैं:
100% प्रीमियम अलोकेशन: कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं, पूरा प्रीमियम सीधे फंड में जाएगा।
लचीलापन: पॉलिसीहोल्डर अपनी जरूरत के अनुसार रिटायरमेंट उम्र और प्रीमियम भुगतान अवधि चुन सकते हैं।
अनलिमिटेड फ्री स्विचेज़: पॉलिसी अवधि के दौरान फंड में बदलाव बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं।

इस लॉन्च पर टिप्‍पणी करते हुए श्री ऋषि माथुर, चीफ डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिसर- ऑल्टरनेट चैनल्स और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “हमें ईज़ पेंशन प्लान लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। यह उत्पाद हमारे ग्राहकों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। रिटायरमेंट जीवन का ऐसा पड़ाव है, जिसे शांति और सुकून के साथ जीना चाहिए। हम इसे संभव बनाने के लिए एक ऐसा समाधान पेश कर रहे हैं, जिसमें लचीलापन, विकास की संभावनाएँ और अनुशासित बचत, सब एक साथ मिलते हैं। यह योजना व्यक्तियों को अपने भविष्य पर नियंत्रण करने का साधन देती है, ताकि वे रिटायरमेंट के वर्षों में जीवन का भरपूर आनंद ले सकें।”

ये भी पड़े-रुकावटें तोड़ती और नई राहें बनाती, भारत की उभरती हुई बीजीएमआई स्टार ‘नूबपरी’

विवेक जैन, चीफ बिज़नेस ऑफिसर- लाइफ इंश्योरेंस, Policybazaar.com (पॉलिसी बाज़ार डॉट कॉम), ने कहा, “भारत में पारंपरिक रूप से रिटायरमेंट प्लानिंग व्यक्तिगत बचत और परिवार के सहारे पर आधारित रही है। लेकिन, आज लंबी उम्र, बढ़ती स्वास्थ्य लागत और बदलती जीवनशैली के कारण ये अपेक्षाएँ बदल रही हैं। पॉलिसी बाज़ार में हम संरचित वित्तीय योजनाओं की ज़रूरत महसूस करते हैं, जो ग्रोथ और स्थिरता दोनों दे सकें। ईज़ पेंशन प्लान के लिए केनरा एचएसबीसी लाइफ के साथ हमारी साझेदारी भारतीयों को एक स्मार्ट और लचीला तरीका देती है, जिससे वे अपने सुनहरे रिटायरमेंट वर्षों में वित्तीय स्वतंत्रता का आनंद उठा सकें।”

ईज़ पेंशन प्लान अब Policybazaar.com पर उपलब्ध है और यह ग्राहकों को व्यवस्थित एवं मार्केट-लिंक्ड रिटायरमेंट योजना का आसान विकल्प प्रदान करता है।

Tags: CanaraCanara HSBC LifeEase Pension PlanHSBC LifePolicybazaarकेनरा एचएसबीसी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 23rd February 2023

Today’s Horoscope 23rd February 2023 | आज का राशि फल दिनांक 23 फरवरी 2023

3 years ago
Contract

अतीक अहमद और उसके भाई के हत्या के तीनों हमलावरों को दी गई थी हत्या की सुपारी, एडवांस में ही मिले थे 10-10 लाख रुपए|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Galgotias University

Salesforce and Galgotias University Launch Centre of Excellence – Tableau AI Data Lab to Build Industry Ready Data Talent

April 6, 2026
Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)