लखनऊ नगर निगम के चीफ इंजीनियर और भाजयुमो नेता के खिलाफ मुकदम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ नगर निगम के चीफ इंजीनियर और भाजयुमो नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह लगा आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
चीफ इंजीनियर

लखनऊ। करीब एक माह पहले ही नगर निगम में मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) के पद पर तैनात हुए संजय कटियार रंगदारी मांगने के आरोप में फंस गए हैं। संजय कटियार के खिलाफ आगरा में रंगदारी मांगने की एफआइआर दर्ज की गई है। वह पूर्व में आगरा निगम में मुख्य अभियंता के पद पर तैनात थे और वहां से ही लखनऊ तबादला होकर आए थे। मुकदमे में आगरा के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता अमित सिंह भी आरोपित हैं। ये एफआइआर आगरा के प्रतिष्ठित प्रकाशक और बिल्डर ने हरीपर्वत थाने में दर्ज कराई है। मुकदमे में सात-आठ अज्ञात भी शामिल हैं। प्रकाशक ने आफिस में हथियारबंद लोगों के साथ घुसने के वीडियो भी आगरा पुलिस को साक्ष्य के रूप में दिए हैं।

पीड़ित रवि जैन का रतन प्रकाशन मंदिर के नाम से पुस्तक प्रकाशन का व्यवसाय है। वे भवन निर्माण का कारोबार भी करते हैं। रवि जैन का आरोप लगाया है कि पूर्व में आगरा नगर निगम में तैनात रहे चीफ इंजीनियर वर्तमान में नगर निगम लखनऊ संजय कटियार ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोपित ने 15 प्रतिशत ब्याज पर 65 लाख रुपये का निवेश उनके कारोबार में किया। संजय कटियार ने अपने ससुर महेश प्रकाश कटियार के खाते से 26 लाख और साले मनोज कटियार के खाते से 39 लाख रुपये दिए थे। तयशुदा ब्याज 15 प्रतिशत के अतिरिक्त 15 लाख रुपये अपनी पत्नी उपमा के खाते में डालने की मांग करने लगे।

रवि जैन का कहना है कि वे एकमुश्त रकम वापस करने की स्थिति में नहीं थे। आरोप है कि धमकाने के लिए अमित सिंह को उनके पीछे लगा दिया। ब्याज के रूप में वह उन्हें 60 लाख से अधिक रुपये दे चुके हैं। इसके अलावा धमकाकर रंगदारी के रूप में एक करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। कारोबारी से रंगदारी वसूलने के बाद चीफ इंजीनियर ने कानपुर में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी। आरोप है कि 30 करोड़ की लागत से लखनऊ में कोठी बनवाई है। 24 अगस्त को भाजयुमो नेता अमित सिंह अपने हथियारबंद साथियों के साथ पीड़ित के कार्यालय में पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद कुछ चेक व अन्य कागजात लेकर चले गए। उधर, मुख्य अभियंता संजय कटियार ने घटना से अनभिज्ञता जताई है और कहा कि मुकदमा दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं है।

Tags: FIR Against Chief EngineerLucknow Hindi NewsLucknow Latest NewsLucknow Municipal CorporationLucknow Nagar Nigam
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Chargesheet

पंजाब में हिंदू पुजारी की हत्या मामले में एक और चार्जशीट

4 years ago
Shillai

Himachal Pradesh के शिलाई से एक 8 साल की नाबालिक से दुष्कर्म|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

Single-Session Dual Arrhythmia Ablation: Kauvery Hospital Achieves Breakthrough in High-Risk Cardiac Care through Cryoablation and RF ablation

April 4, 2026
Chitkara University

Chitkara University Students Win Deakin University's 50% Vice-Chancellor's Scholarships for Global Study Pathway

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)