सेना के निजीकरण का आधार बना रही केंद्र सरकार : Kumari Selja - Nav Times News
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सेना के निजीकरण का आधार बना रही केंद्र सरकार : Kumari Selja

सैनिक स्कूलों में निजी संस्थाओं व एनजीओ की भागीदारी सरासर गलत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 19, 2023
in हरियाणा
0
Kumari Selja

चंडीगढ़ // सिरसा, 19 सितंबर  (सतीश बंसल) अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार देश की सेना के निजीकरण की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। अग्निवीर की भर्ती और सैनिक स्कूलों में निजी संस्थाओं व एनजीओ की भागीदारी इसी प्लान का हिस्सा हैं। हरियाणा में निजी भागीदारी में एक स्कूल की स्थापना के बाद अब एक और सैनिक स्कूल इसी पैटर्न पर खोलने की तैयारी है।

ये भी पड़े-Asha Workers के धरने को समर्थन देने पहुंची सरपंच एसोसिएशन हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि सैनिक स्कूल व मिलिट्री स्कूल का मुख्य कार्य छात्रों को विद्यार्थी जीवन से ही सेना की तरह अनुशासित जीवन में ढालना और सेना की जरूरत के अनुसार अफसर तैयार करना होता है। हरियाणा में दो सरकारी सैनिक स्कूल करनाल और रेवाड़ी जिले में पहले से चल रहे हैं। जबकि, पीपीपी मोड पर एक सैनिक स्कूल फतेहाबाद जिले के खारा खेड़ी में शुरू हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सैनिकों व सेना के अफसरों का जीवन कैसा होता है, छात्रों को सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान बताया जाता है। बाकायदा अफसर लाइन में जाने के लिए उनका बेस मजबूत किया जाता है और राष्ट्रप्रेम की भावना भरी जाती है। ऐसे में पीपीपी मोड पर सैनिक स्कूल खुलते रहेंगे तो फिर भारतीय सेना के लिए छात्रों को तैयार करने का फार्मूला लीक हो जाएगा, जिसका फायदा दुश्मन भी बखूबी उठा सकते हैं।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

कुमारी सैलजा (Kumari Selja)  ने कहा कि अब कुरुक्षेत्र जिले में पीपीपी मोड पर एक और सैनिक स्कूल शुरू करने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है, जो सरासर गलत है। जैसे-जैसे पीपीपी मोड वाले सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ेगी, सरकार पहले से चल रहे सैनिक स्कूलों व मिलिट्री स्कूलों को भी पीपीपी मोड पर ले आएगी। जबकि, सरकार को चाहिए कि वह सैनिक व मिलिट्री स्कूलों की संख्या को तो बढ़ाए, लेकिन पीपीपी मोड पर खोलने की बजाए पहले की तरह सरकारी पैटर्न पर खोले। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी तरह भारी भरकम विरोध के बीच अग्निवीर स्कीम शुरू की जा चुकी है। इससे साफ है कि निचले स्तर पर भाजपा की केंद्र सरकार सेना के निजीकरण की दिशा में आधार बनाने की शुरुआत कर चुकी है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं, जब निजीकरण के इन प्रयासों को और आगे बढ़ाते हुए सेना की ट्रेनिंग में भी पीपीपी लागू कर दी जाएगी। देश की जनता भाजपा के इन कुत्सित प्रयासों को बखूबी समझ रही है, जिसका जवाब मतदान के दौरान वोट की चोट से देगी।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: army privatizationCentral governmentKumari Seljaprivatization
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Aaliyah Kashyap

समुद्र के बीचो-बीच रोमांटिक हुईं अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap, ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटोज वायरल

4 years ago
Salman

फिल्म ‘सिकंदर’ में Salman खान और नकाश अज़ीज़ के रीयूनियन सॉन्ग ‘ज़ोहरा जबीं’ ने फैन्स को किया झूमने पर मजबूर

12 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)